Friday, March 13

Google News Sports Digest Hindi

7 Bowlers With Best Strike Rate in ODI Cricket: वनडे क्रिकेट में विकेट लेना काफी महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इससे विपक्षी टीम पर दबाव बना रहता है और उनकी रन गति भी बाधित होती है। इस बीच गेंदबाजी की सफलता को मापने के लिए दो मीट्रिक का उपयोग किया जाता है: औसत और स्ट्राइक रेट।

क्यूंकि औसत पुराने जमाने का पसंदीदा है और इसे शुरू से ही ट्रैक किया जाता रहा है। लेकिन स्ट्राइक रेट भी उतना ही महत्वपूर्ण है। ये दोनों सिक्के के दो पहलु के समान है। जितनी बार कोई गेंदबाज विकेट ले सकता है, वह उतने ही अधिक विकेट लेगा – और भले ही वे उन विकेटों को लेने में थोड़े महंगे हों, लेकिन उनका उद्देश्य एक पारी में दस विकेट लेना होता है। अब इसको ध्यान में रखते हुए सबसे अच्छे वनडे स्ट्राइक रेट वाले गेंदबाज कौन हैं इन पर एक नजर डाल लेते हैं।

7. शाहीन शाह अफरीदी :-

इस मौजूदा समय में पाकिस्तान टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी इस सूचि में सातवें स्थान पर हैं। इस समय इस पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने खुद को विश्व क्रिकेट में सबसे शक्तिशाली नई गेंद के गेंदबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया हुआ है।

Shaheen Shah Afridi
Shaheen Shah Afridi

तभी तो गेंद को दोनों तरफ़ स्विंग करने और तेज़ उछाल पैदा करने की अपनी क्षमता के साथ अफरीदी का स्ट्राइक रेट 25.88 का रहा है। इसके अलावा वह महत्वपूर्ण साझेदारियों को तोड़ने की क्षमता भी रखते हैं। अभी तक उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 127 विकेट लिए हैं।

6. संदीप लामिछाने :-

वह नेपाल के एक स्टार गेंदबाज हैं। लेकिन इस समय उनके नाम को हर कोई नहीं जनता होगा। वह लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं। इस समय संदीप लामिछाने ने एक उभरते हुए क्रिकेट राष्ट्र के लिए खेलने के बावजूद अपना नाम बनाया है।

Sandeep Lamichhane
Sandeep Lamichhane

अपनी गेंदबाजी विविधता और नियंत्रण ने उनको लगातार विकेट लेने वाला गेंदबाज़ भी बना दिया है। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 25.80 की रही है। उन्होंने अपने करियर में कुल 121 विकेट हासिल किए हैं। वहीं लामिछाने एक बेहतरीन गेंदबाज हैं और उन्होंने अधिकतर विकेट अन्य सहयोगी देशों के खिलाफ लिए हैं।

5. मोहम्मद शमी :-

इस मौजूदा समय में मोहम्मद शमी भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं। इसके अलावा वह भारत के वनडे आक्रमण का अहम हिस्सा रहे हैं। तभी तो तेज गति से सीम मूवमेंट बनाने की उनकी क्षमता उन्हें पारी के किसी भी चरण में खतरनाक गेंदबाज बनाती है।

Mohammed Shami
Mohammed Shami

उन्होंने अभी हाल ही में इस फॉर्मेट में अपने 200 विकेट भी पूरे किए हैं। इस दौरान उनकी गेंदबाजी स्ट्राइक रेट 25.68 की रही है। इस मौजूदा समय में वह भारत के लिए घातक हथियार बने हुए हैं। वहीं इस समय वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी खेल रहे हैं।

4. बिलाल खान :-

ओमान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बिलाल खान एसोसिएट क्रिकेट में एक रहस्योद्घाटन रहे हैं। तभी तो उनकी गति और सटीकता ने उनको एक बेहतरीन खिलाड़ी बनाया है। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 24.85 का रहा है।

Bilal Khan
Bilal Khan

इस सूचि में वह चौथे नंबर पर आते हैं। उनका जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। लेकिन वह काफी तेज गति से गेंदबाजी नहीं करते हैं। वह पारी के अंत में स्विंगिंग यॉर्कर फेंकने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

3. कोरी एंडरसन :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन अपनी बल्लेबाजी के लिए ज्यादा जाने जाते थे। इसके अलावा वह न्यूजीलैंड के लिए एकदिवसीय गेंदबाज़ के रूप में भी काफ़ी प्रभावी थे।

Corey Anderson
Corey Anderson

तभी तो साझेदारी को तोड़ने की उनकी आदत और पिच से मूवमेंट निकालने की उनकी क्षमता ने उन्हें सभी से अलग बना दिया था। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 24.75 का रहा है। इस बीच उन्होंने 60 विकेट भी लिए थे। लेकिन मौजूदा समय में वह संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते रहे हैं।

2. दिलशान मदुशंका :-

Dilshan Madushanka
Dilshan Madushanka

इस वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए श्रीलंका क्रिकेट में उभरते हुए सितारे दिलशान मदुशंका ने नियमित अंतराल पर विकेट लेने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। वह अभी तक 24.53 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 45 विकेट भी हासिल कर चुके हैं। तभी तो वह आने वाले समय में एक शानदार तेज गेंदबाज भी बन सकते हैं। उन्होंने अभी तक केवल 26 वनडे, एक टेस्ट और 15 टी20 मैच खेले हैं।

1. रयान हैरिस :-

इस सूची में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया के रयान हैरिस आते हैं। वह अपनी गति, सटीकता और निरंतर आक्रामकता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने इस देश के लिए 30 वर्ष की उम्र में अपना पहला वनडे डेब्यू किया था।

Ryan Harris
Ryan Harris

इस बीच उन्होंने अपने देश के लिए कुल 21 वनडे मैच ही खेले थे। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 23.43 की रही थी। इस तेज गेंदबाज ने अपने पूरे वनडे करियर में कुल 44 विकेट लिए थे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version