Monday, August 18

IPL 2025: टीम इंडिया के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर को भले ही हाल ही में BCCI ने टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया हो, लेकिन उनकी कोचिंग स्किल्स की डिमांड अभी भी जबरदस्त है। अब IPL 2025 के बीच में ही उन्हें एक नई टीम ने बड़ा रोल सौंप दिया है।

पहले केकेआर से जुड़े, अब बने टी20 मुंबई लीग टीम के मेंटॉर

Abhishek Nayar-Gautam Gambhir
Abhishek Nayar – Gautam Gambhir/Getty Images

टीम इंडिया से निकाले जाने के बाद अभिषेक नायर ने तुरंत ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से दोबारा नाता जोड़ा था। वहीं अब खबर आ रही है कि नायर को टी20 मुंबई लीग की नई टीम “मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स” ने अपना मेंटॉर बना लिया है। यानी IPL खत्म होते ही नायर फिर एक नई चुनौती में नजर आएंगे।

IPL के बाद टी20 मुंबई लीग में दिखेगी नायर की नई भूमिका

टी20 मुंबई लीग का तीसरा एडिशन 26 मई से शुरू हो रहा है। इस लीग में दो नई टीमें जोड़ी गई हैं, जिनमें से एक है मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स। अभिषेक नायर मेंटॉर के तौर पर टीम का हिस्सा होंगे और मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज अमित दानी के साथ मिलकर टीम को तैयार करेंगे। खास बात ये है कि नायर 7 मई को होने वाली नीलामी में भी टीम की स्ट्रैटजी बनाने में बड़ा रोल निभाएंगे।

MI के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे भी बने मेंटॉर

टी20 मुंबई लीग में केवल नायर ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे भी एक टीम से जुड़ गए हैं। पारस म्हाम्ब्रे ARCS अंधेरी टीम में मेंटॉर की भूमिका निभाएंगे। फिलहाल आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच के तौर पर काम कर रहे हैं, ऐसे में उनका अनुभव लीग में काफी काम आने वाला है।

BCCI ने कैसे दिखाया था नायर को बाहर का रास्ता

Abhishek Nayar with Rohit Sharma
Abhishek Nayar & Rohit Sharma/Getty Images

अभिषेक नायर IPL 2024 चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ का अहम हिस्सा रहे थे। गौतम गंभीर के टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद, नायर को भी असिस्टेंट कोच के तौर पर टीम इंडिया में एंट्री मिली थी। लेकिन जनवरी 2025 में हुई BCCI की रिव्यू मीटिंग के बाद, महज 10 महीनों में ही नायर को कोचिंग स्टाफ से बाहर कर दिया गया। यह फैसला फॉर्म और टीम मैनेजमेंट को लेकर असंतोष के चलते लिया गया था।

टी20 मुंबई लीग में उतरेंगे बड़े स्टार्स

टी20 मुंबई लीग में इस बार जबरदस्त स्टार पावर देखने को मिलेगी। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, PBKS कप्तान श्रेयस अय्यर, LSG के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर, KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे, CSK के फिनिशर शिवम दुबे, सरफराज खान, RR के स्टार गेंदबाज तुषार देशपांडे और पृथ्वी शॉ लीग का हिस्सा होंगे। इन सभी को आइकन प्लेयर बनाया गया है और उन्हें सीधी 20-20 लाख रुपये की रकम दी जाएगी, यानी ये खिलाड़ी नीलामी में नहीं उतरेंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version