Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इसके अलावा इस समय अभिषेक शर्मा आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर वन बल्लेबाज भी हैं। वहीं अब ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज में सभी फैंस और टीम इंडिया को अभिषेक से काफी उमीदें भी रहने वाली हैं। इसके अलावा इस मौजूदा टी 20 सीरीज में वह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
अभिषेक के पास है नंबर-1 बनने का मौका :-
इसके अलावा भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास इस साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका भी है। लेकिन अभी साल 2025 में फुल मेंबर्स टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट हैं। क्यूंकि इस वर्ष उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 25 पारियों में खेलते हुए कुल 936 रन बनाए हैं।

इसके अलावा भातीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में अभी चौथे पायदान पर आते हैं। क्यूंकि इस साल अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल के 17 मैचों में खेलते हुए कुल 759 रन बनाए हैं। लेकिन अब अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में खेलते हुए 181 रन बना लेते हैं तो इस साल वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
साल 2025 में इन खिलाड़ियों का रहा है जलवा :-

इसके अलावा साल 2025 में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर बांग्लादेश टीम के बल्लेबाज तंजीद हसन आते हैं। क्यूंकि उन्होंने इस साल अभी तक 27 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए कुल 775 रन बनाए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में पाकिस्तानी स्टार बल्लेबाज साहिबजादा और बांग्लादेश के लिटम दास का नाम आता है।
टी20 इंटरनेशनल में ऐसा है अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड :-

इसके अलावा इस बीच अगर अभिषेक शर्मा के टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक टीम इंडिया की तरफ से कुल 29 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 37.48 की बल्लेबाजी औसत से कुल 1020 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा उन्होंने इस साल टी20 इंटरनेशनल में 189.51 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। जबकि इस साल उनका सर्वोच्च स्कोर भी 135 रन का रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







