साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान एडेन मर्करम को आईपीएल शुरू होने से पहले बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं। उनको सुपर जाइंट्स फ्रैंचाइज़ी का कप्तान बनाया दिया गया हैं। उनकी कप्तानी में अफ्रीकी टीम सेमिफ़ाइनल तक पहुँचने में सफल हुई थी। तो चलिए जानते हैं कि अब वह किस टीम की कमान सँभालने वाले हैं।
द हंड्रेड में मैनचेस्टर सुपर जाइंट्स ने बनाया एडेन मार्करम को कप्तान
इंग्लैंड में होने वाली लीग द हंड्रेड में लखनऊ सुपर जाइंट्स की फ्रैंचाइज़ी ने भी टीम खरीदी थी। उन्होंने मैनचेस्टर सुपर जाइंट्स में हिस्सेदारी ली थी। अब आने वाले सीजन के लिए मार्करम को द हंड्रेड में अपनी टीम का कप्तान बनाया है। मार्करम इस लीग के ऑक्शन में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी रहे थे।
आपको बता दें, कि कि अब वह “सुपर जायंट्स” फ्रेंचाइजी के साथ सभी फ्रैंचाइज़ी में कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर है, जिनमें लखनऊ सुपर जाइंट्स और डरबन सुपर जाइंट्स भी शामिल हैं।
मार्करम थे कप्तानी की पहली पसंद- जस्टिन लैंगर
टीम के हेड कोच Justin Langer ने बताया कि ऑक्शन के दौरान मार्करम उनकी पहली पसंद थे। उन्होंने कहा कि हमारी तीनों टीमों में उनका होना हमारे लिए बहुत अच्छी बात है। वह शानदार खिलाड़ी होने के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी हैं और उनमें एक अच्छे कप्तान बनने की पूरी क्षमता है।
इस बीच इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रूक ने टी20 World Cup के दौरान कहा था कि इस साल वह शायद Sunrisers की कप्तानी नहीं करेंगे। इससे पहले वह दो सीजन तक Northern Superchargers की कप्तानी कर चुके हैं, जब टीम के कोच Andrew Flintoff थे। हालांकि कोच Daniel Vettori को अब भी उम्मीद है कि ब्रूक टीम की कमान संभाल सकते हैं। ऑक्शन के बाद उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि उन्हें यह टीम पसंद है, इसलिए हम उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे।
ऑक्शन से पहले द हंड्रेड में टीमों ने किया कप्तानों का ऐलान
ऑक्शन से पहले ही द हंड्रेड की तीन टीमों ने अपने कप्तानों का ऐलान कर दिया था। फिल साल्ट को वेल्श फायर का कप्तान बनाया गया है, जबकि जैकब बेथल बिर्मिंघम फीनिक्स की कमान संभालेंगे। वहीं सैम करन को एमआई लंदन ने अपना कप्तान नियुक्त किया है।
आगामी सीजन में Sunrisers अपनी शुरुआत 21 जुलाई को एमआई लंदन के खिलाफ मुकाबले से करेगी। वहीं द हंड्रेड का फाइनल मुकाबला 16 अगस्त को खेला जाएगा।







