IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम अब नए साल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है। वहीं इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आने वाली है। इसके अलावा तब इन दोनों टीमों के बीच पहले 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके चलते हुए वनडे सीरीज की शुरुआत आगामी 11 जनवरी से हो जाएगी। वहीं इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलने वाले हैं।

8 मिनटों में ही बिके पहले वनडे मैच के सारे टिकट :-

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे मैच आगामी 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाने वाला है। वहीं अब एक रिपोर्ट्स के अनुसार पहले वनडे मैच के सारे टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए हैं। वहीं अब यह इसलिए हुआ है, क्योंकि इस समय भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर फैंस में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है।

Virat Kohli And Rohit Sharma
Virat Kohli And Rohit Sharma

इसके अलावा भारत और न्यूजीलैंड टीम के पहले वनडे मैच की ऑनलाउन टिकटों की ब्रिकी 1 जनवरी को BookMyShow पर शुरू हुई थी। वहीं अब एक रिपोर्ट्स के अनुसार इस मैच की सारे टिकट केवल 8 मिनटों में बिक गई हैं। इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि इस मैच के ऑनलाइन टिकट सभी बिक गए हैं। जबकि इस मैच की ऑफलाइन टिकटों की बिक्री कब से शुरू होगी। इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

घरेलू क्रिकेट में दिखा है रोहित और विराट का जलवा :-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली बीते दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेले थे। इसके बाद फिर ये दोनों खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी-अपनी घरेलू टीम के लिए 2-2 मैच खेले हैं। तभी तो अफ्रीका की सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भी रोहित और कोहली का धमाल देखने को मिला है।

Virat Kohli and Rohit Sharma
Virat Kohli and Rohit Sharma

इसमें इन दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार शतक लगाया है।इसके अलावा अब न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए अभी तक टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच अगर रिपोर्ट्स की माने तो टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा 3 जनवरी को हो सकती है।

Virat Kohli And Rohit Sharma
Virat Kohli And Rohit Sharma

वहीं इस वनडे सीरीज में सभी की नजर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर ही रहने वाली है। क्यूंकि इस समय ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। जबकि इस सीरीज के लिए शुभमन गिल की वापसी हो सकती है। वहीं अब उनका कप्तान बनाए जाना भी तय माना जा रहा है।

भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है :-

पहला वनडे – 11 जनवरी, वडोदरा

दूसरा वनडे मैच – 14 जनवरी, राजकोट

तीसरा वनडे मैच – 18 जनवरी, इंदौर

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version