Amelia Kerr: अमेलिया केर को न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया गया है। इसके चलते हुए अब वह सोफी डिवाइन की जगह इस जिम्मेदारी को संभालने वाली हैं। इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि डिवाइन ने अक्टूबर में हुए महिलाओं के विश्व कप 2025 के बाद ही कप्तानी छोड़ दी थी।
इसके अलावा स्टार कीवी महिला खिलाड़ी अमेलिया केर ने अभी तक 2 वनडे और 2 टी-20 मैचों में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी की है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक कीवी टीम के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। आइए इस खबर पर विस्तार से एक नजर डाल लेते हैं।
अमेलिया केर ने कप्तान बनने पर जताई खुशी :-
स्टार कीवी महिला खिलाड़ी अमेलिया केर ने अब न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी मिलने पर अपनी खुशी व्यक्त की है। इसके बाद अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके हवाले से कहा है कि, “बचपन से ही मेरा सपना न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करना था।

इसके चलते हुए अब अपने देश की कप्तानी करने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है। मैं काफी खुशनसीब हूं कि मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है। इस बीच अब मैं लीडर्स के एक बहुत अच्छे ग्रुप को फॉलो कर रही हूं। क्यूंकि उन्होंने मुझसे पहले न्यूजीलैंड की कप्तानी की है। इसलिए अब मैं इस जिम्मेदारी को हल्के में नहीं लेना चाहती हूं।”
ऐसा रहा है अमेलिया केर का क्रिकेट करियर :-
अमेलिया केर ने कीवी टीम के लिए अभी तक कुल 84 वनडे खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 41.14 की बल्लेबाजी औसत और 81.84 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,304 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 10 अर्धशतक भी लगाए हैं।

जबकि दूसरी तरफ उन्होंने गेंदबाजी करते हुए कुल 106 विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अभी तक कुल 88 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने 27.94 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1,453 रन बनाए हैं। जबकि दूसरी तरफ उन्होंने इस बीच कुल 95 विकेट भी लिए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







