Monday, February 16

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। भारत अब तक अपने तीनों लीग मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने उन्हें 61 रन से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

हालांकि, अभी भारत का एक लीग मैच और बाकी है, जिसमें भी वह जीत दर्ज करना चाहेगी। तो चलिए जानते हैं कि भारतीय टीम को अपना अगला मैच किसके खिलाफ और कब खेलना है?

नीदरलैंड्स से है अगला मैच

When Will Team India Play Its Next Match In T20 World Cup 2026
When Will Team India Play Its Next Match In T20 World Cup 2026

टीम इंडिया को अपना अगला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। भारत की टीम पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुकी है, लेकिन वह जीत की लय बरकरार रखते हुए सुपर-8 में जाना चाहेगी।

नीदरलैंड्स ने किया हैं अपने प्रदर्शन से प्रभावित

नीदरलैंड्स की टीम भले ही 3 मैचों में 1 जीत दर्ज कर पाई हो, लेकिन इस टूर्नामेंट में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने वह मुकाबला लगभग जीत लिया था, लेकिन मैक्स ओ’डाउड ने फहीम का कैच छोड़ दिया, जिसके चलते उनके हाथ से जीता हुआ मैच निकल गया था। इंडिया के खिलाफ भी वह अच्छा खेलते हुए टक्कर देना चाहेगी।

22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से खेलना है सुपर-8 का मैच

नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच के बाद भारत को सुपर-8 में तीन मुकाबले खेलने हैं। आईसीसी ने सुपर-8 के लिए पहले से ही ग्रुप सीडिंग्स तैयार कर दी थीं और लगभग सभी टीमों के मैच भी तय हैं।

टीम इंडिया को सुपर-8 में अपना पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से खेलना है। दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे सुपर-8 की रेस में बने हुए हैं। वहीं तीसरा मैच 1 मार्च को वेस्टइंडीज के साथ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा।

फिलहाल भारतीय टीम का फोकस नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर है, जहां वह लगातार चौथी जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version