Thursday, June 4

2007 में शुरू हुए ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप ने तेज और धमाकेदार बल्लेबाज़ी का मंच दिया। इस टूर्नामेंट में सिर्फ रन बनाना ही नहीं, बल्कि गेंद को सीमा के बाहर भेजने यानी छक्का मारने की क्षमता भी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। छक्के न केवल दर्शकों को रोमांचित करते हैं, बल्कि विरोधी टीम पर मानसिक दबाव डालने का भी काम करते हैं। इस कड़ी में हम आपको टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये हैं टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के मारने बल्लेबाजों की लिस्ट

5. रहमानुल्लाह गुरबाज़ – 36 छक्के

रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 2021 से 2026 तक 20 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 575 रन बनाए और 36 छक्के भी लगाए हैं। उनकी बल्लेबाजी की तकनीक लगातार अच्छे प्रदर्शन करना और मुश्किल परिस्थितियों में बड़े स्कोर बनाने की क्षमता उन्हें अलग बनाती है। गुरबाज़ टी20 में अफगानिस्तान के सफल बल्लेबाजों में से एक माने जाते है।

4.डेविड वार्नर- 40 छक्के

डेविड वार्नर ने 2009 से 2024 तक 41 मैच खेले और 984 रन बनाए साथ ही 40 छक्के भी लगाने का कारनामा किया है। उनका स्ट्राइक रेट यह दिखाता है कि वे बहुत तेज़ी से रन बना सकते हैं। वार्नर की आक्रामक शुरुआत हमेशा ऑस्ट्रेलिया के लिए फायदेमंद रही है।

3.जोस बटलर- 45 छक्के

इंग्लैंड के जोस बटलर ने 2012 से 2024 तक 43 मैच में 144.16 स्ट्राइक से 1100 रन बनाए हैं साथ ही 45 छक्के भी लगा चुके हैं। बटलर बड़े मैचों में दबाव होने के बावजूद भी जोरदार और तेज़ बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। साल 2026 में बटलर कुछ खास नहीं कर पाए।

2. रोहित शर्मा- 50 छक्के

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। 2007 से 2024 तक उन्होंने 47 मैचों में 133.04 का स्ट्राइक रेट 1,220 रन बनाए और 50 छक्के भी जड़े हैं। यह रिकॉर्ड बताता है कि रोहित न केवल आक्रामक हैं, बल्कि पारी को अच्छे से नियंत्रित करना में भी माहिर हैं। फ़िलहाल हिटमैन टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

1. क्रिस गेल- 63 छक्के

सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों में क्रिस गेल सबसे आगे हैं। वेस्ट इंडीज के इस शानदार खिलाड़ी ने 2007 से 2021 तक 33 मैच में 142.75 की स्ट्राइक रेट से 965 रन बनाए और 63 छक्के भी लगाये हैं, इस लिस्ट गेल का नाम टॉप पर शामिल है। उनकी सबसे बड़ी पारी 117 रन की आज भी याद की जाती है। गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर्मेंट  ले लिया है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version