Thursday, June 4

टीम इंडिया को कुछ दिनों के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है। इसके बाद 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होनी है।

सेलेक्टर्स ने पहले ही टीम इंडिया के स्क्वाड का घोषित कर दिया है। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी हुई है। लेकिन इस सीरीज में उनका खेलना तय नहीं है।

आईपीएल के दौरान चोटिल हुए थे रोहित शर्मा

दरअसल रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके चलते दोनों ने कई मैच भी मिस किए थे। दोनों को स्क्वाड में जगह दी गई है लेकिन उनका खेलना तभी निश्चित होगा जब वो फिटनेस टेस्ट पास करेंगे।

रोहित और हार्दिक को पास करने होंगे फिटनेस टेस्ट

बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास करने को कहा है। हार्दिक बैक इंजरी की वजह से कई मुकाबलों में खेलते हुए नजर नहीं आए थे जबकि रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते नहीं खेल पा रहे थे।

रोहित शर्मा को यह चोट पहली बार नहीं लगी है बल्कि वो हैमस्ट्रिंग की वजह से ही कई सीरीज ऐसे अहम मुकाबलों को मिस करने पर मजबूर हुए हैं। आईपीएल के आखिरी में उन्होंने मैच जरूर खेले थे लेकिन उसके बाद भी उन्हें अफगानिस्तान सीरीज में खेलने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में टेस्ट पास करना पड़ेगा।

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version