भले ही आईपीएल 2026 खत्म हो गया हो लेकिन इस बार इसकी खबरें काफी लंबे समय तक चर्चा में रहने वाली हैं। क्योंकि इस सीजन बहुत कुछ ऐसा घटा है जो कि इससे पहले कभी देखने और सुनने को नहीं मिला।
सीजन खत्म हो गया है लेकिन कई खिलाड़ियों की ट्रेड अगले साल तक सुर्खियों में रहने वाली है। इसमें से सबसे बड़ा नाम मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी टीम में उनका ट्रेड हो सकता है?
इन टीमों में हो सकता है हार्दिक पांड्या का ट्रेड
चेन्नई सुपर किंग्स: हार्दिक पांड्या का अगर ट्रेड होता है तो उसमें उनको अपनी टीम में लेने की सबसे बड़ी दावेदार चेन्नई सुपर किंग्स हैं। क्योंकि हार्दिक और एमएस धोनी का रिश्ता काफी अच्छा है और वो उनके कहने पर ट्रेड के लिए राजी भी हो सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के पास शिवम दुबे और खलील अहमद के रूप में दो अच्छे विकल्प हैं जिन्हें वो हार्दिक के बदले ट्रेड कर सकती हैं। पांड्या ने आईपीएल खत्म होने के बाद इंस्टाग्राम में 07:07 स्टोरी लगाकर कुछ हिंट देना चाह रहे थे। हालांकि उनको चेन्नई में सिर्फ एक नुकसान हैं कि उन्हें कप्तानी नहीं मिलेगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स: हार्दिक पांड्या के लिए अगर कोई ट्रेड सबसे अच्छी साबित होगी वो कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ ही होगी। क्योंकि उनके पास कई ऐसे प्लेयर्स हैं जिनको लेने के लिए मुंबई की टीम इंटरेस्टेड हो सकती है। केकेआर को टीम श्रेयस अय्यर के जाने के बाद से लगातार एक अच्छे कप्तान की तलाश में हैं। लेकिन उन्हें कोई अच्छा विकल्प नहीं मिल रहा था। लेकिन हार्दिक के आने से वो मुश्किल हाल हो सकती है।
हार्दिक और कैमरन ग्रीन का ट्रेड आसानी से हो सकता है। क्योंकि इससे पहले भी वो दोनों ट्रेड में इन्वॉल्व रह चुके हैं।
राजस्थान रॉयल्स: राजस्थान रॉयल्स के पास भी कई मैच विनर प्लेयर है लेकिन वो अभी काफी यांग है। रियान पराग की कप्तानी में टीम भले ही प्लेऑफ में पहुंची हो लेकिन उनकी कैप्टेंसी कुछ खास नहीं रही है और वो बल्ले से भी अच्छा नहीं कर पाए थे।
राजस्थान का मिडल ऑर्डर काफी कमजोर है और टीम को एक अच्छे ऑलराउंडर की जरूरत है। इसलिए दोनों टीमें ट्रेड में शामिल हो सकती हैं। उसके बदले में उन्हें यशस्वी जायसवाल देना पड़ेगा जो मुंबई के लिए भी अच्छा है। क्योंकि उनके पास भी एक बढ़िया ओपनर नहीं हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







