आईपीएल में विदेशी बल्लेबाजों ने शतक लगाने के मामले में हमेशा अलग स्तर दिखाया है, जहां कुछ नाम लगातार सबसे आगे बने रहे हैं।
आईपीएल जैसे तेज फॉर्मेट में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता। यहां हर गेंद पर दबाव रहता है और बल्लेबाज को शुरुआत से ही रन गति बनाए रखनी पड़ती है। इसके बावजूद कुछ विदेशी बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में ना सिर्फ रन बनाए, बल्कि बार-बार बड़ी पारियां खेलकर मैच का रुख बदल दिया।
आईपीएल दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय बाद वापसी करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक लगाया, जो उनके आईपीएल करियर का तीसरा शतक था। इसी कड़ी में यहाँ हम आपको आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 5 विदेशी बल्लेबाजों की लिस्ट बताने जा रहे हैं।
ये हैं आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 5 विदेशी बल्लेबाज
5. क्विंटन डी कॉक – 3 शतक
हाल ही में आईपीएल 2026 में उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पहले ही मैच में शतक लगाया, जो उनके आईपीएल करियर का तीसरा शतक रहा। उस मुकाबले में उन्हें रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में ओपनिंग करने का मौका मिला और उन्होंने इसे बड़े स्कोर में बदल दिया।
डी कॉक ने आईपीएल में 118 मैच खेले हैं और 3441 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक शामिल हैं। खास बात यह है कि उनके शतक अक्सर ऐसे मैचों में आए हैं जहां टीम को तेज शुरुआत की जरूरत थी।
=5. एबी डी विलियर्स – 3 शतक
अगर डी कॉक तेज शुरुआत के लिए जाने जाते हैं, तो एबी डी विलियर्स मैच को कहीं से भी खत्म करने की क्षमता रखते थे। उनकी बल्लेबाजी में सबसे खास बात यही थी कि वह किसी भी परिस्थिति में खेल का रुख बदल सकते थे।
डी विलियर्स ने आईपीएल में 184 मैचों में 5162 रन बनाए और 3 शतक लगाए। लेकिन उनके आंकड़ों से ज्यादा उनकी पारियां याद रखी जाती हैं। कई बार उन्होंने ऐसे हालात में रन बनाए जब मैच लगभग हाथ से निकल चुका होता था।
4. डेविड वॉर्नर – 4 शतक
डेविड वॉर्नर नद आईपीएल में कंसिस्टेंसी की एक अलग ही मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने दम पर आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तानी और शानदार बल्लेबाजी करते हुए चैंपियन भी बनाया था, जो इस टीम का अब तक का एकमात्र खिताब है।
वॉर्नर ने अपने आईपीएल करियर के 184 मैचों में 6565 रन बनाए हैं और 4 शतक लगाए हैं। उनकी खासियत यह रही है कि वह हर सीजन में रन करते रहे और टीम को मजबूत शुरुआत देते रहे।
3. शेन वॉटसन – 4 शतक
वॉर्नर जहां लगातार रन बनाने के लिए जाने जाते हैं, वहीं शेन वॉटसन बड़े मौकों पर असर डालने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अपने दम पर आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तानी और शानदार बल्लेबाजी करते हुए चैंपियन भी बनाया था, जो इस टीम का अब तक का एकमात्र खिताब है।
उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 145 मैचों में 3874 रन बनाए और 4 शतक लगाए। आईपीएल के बड़े मुकाबलों में उनकी पारियां आज भी चर्चा में रहती हैं, खासकर फाइनल मैचों में उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहा है।
2. क्रिस गेल – 6 शतक
अब जब बात बड़े स्कोर की आती है, तो क्रिस गेल का नाम अपने आप सामने आ जाता है। उन्होंने आईपीएल में बल्लेबाजी को पूरी तरह बदल दिया था और अब भी बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड उनके नाम हैं।
गेल ने अपने आईपीएल करियर में 142 मैचों में 4965 रन बनाए और 6 शतक लगाए। उनका 175* का स्कोर आज भी आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर है। जब वह खेलते थे, तो मैच कुछ ही ओवरों में एकतरफा हो जाता था।
1. जोस बटलर – 7 शतक
जोस बटलर अब तक आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज हैं। इतना ही नहीं वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ओवरऑल बल्लेबाजों की लिस्ट में भी विराट कोहली (8 शतक) के बाद दूसरे स्थान पर आते हैं।
बटलर ने अब तक 138 आईपीएल मैचों में 4646 रन बनाए हैं और 7 शतक लगाए हैं। उनकी बल्लेबाजी में एक खास बात यह है कि वह शुरुआत से लेकर अंत तक मैच को कंट्रोल कर सकते हैं और बड़े स्कोर को आसानी से हासिल कर लेते हैं।
(Note: यहाँ दिए गए सभी आंकड़े आईपीएल 2026 फाइनल समाप्त होने तक अपडेटेड हैं।)
IPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







