आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आयरलैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है।

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आयरलैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान 25 वर्षीय गैबी लुईस को सौंपी गई है।

आयरलैंड को टूर्नामेंट के ग्रुप-2 में जगह दी गई है, जहां उनका सामना इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड जैसी मजबूत टीमों से होगा।

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी खेलेगी ट्राई सीरीज

इस बार आयरलैंड की टीम युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरने जा रही है। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

आयरलैंड महिला टीम वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्राई-सीरीज भी खेलेगी, ताकि खिलाड़ियों को तैयारी का अच्छा मौका मिलेगा।

कप्तान गैबी लुईस नहीं होंगी ट्राई सीरीज का हिस्सा

हालांकि कप्तान गैबी लुईस चोट की वजह से ट्राई-सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। उनके पैर में चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें आराम दिया गया है ताकि वह वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट हो सकें। ट्राई-सीरीज में टीम की कप्तानी स्टार ऑलराउंडर ओरला प्रेंडरगास्ट संभालेंगी।

13 जून को होना है स्कॉटलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला

वहीं जेन मैगुइरे चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहीं, लेकिन एमी मैगुइरे ने फिट होकर टीम में वापसी की है। आयरलैंड अपना पहला मुकाबला 13 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज से भिड़ेगी।

वर्ल्ड कप में आयरलैंड के मुकाबले

13 जून – आयरलैंड vs स्कॉटलैंड

16 जून – आयरलैंड vs इंग्लैंड

19 जून – आयरलैंड vs न्यूजीलैंड

23 जून – आयरलैंड vs श्रीलंका

27 जून – आयरलैंड vs वेस्टइंडीज

टी20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड की टीम

गैबी लुईस (कप्तान), ओरला प्रेंडरगास्ट, एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाना डेलजेल, लॉरा डेलानी, जॉर्जीना डेम्पसी, एमी हंटर, आर्लीन केली, लुईस लिटिल, एमी मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लीह पॉल और रेबेका स्टोकेल।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version