मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस की टीम टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो गई थी लेकिन कोलकाता की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस से बनी हुई है। इस मैच में मुंबई की टीम में नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी हुई और साथ में सूर्यकुमार यादव भी आए। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
खराब रही मुंबई की शुरुआत
मुंबई की शुरुआत मुश्किल पिच पर काफी खराब हुई। इनफॉर्म बैट्समैन रयान रिकल्टन और नमन धीर को कैमरन ग्रीन ने लगातार दो गेंदों के अंदर चलता कर दिया। मुंबई की टीम इन बड़े झटकों से उभरी भी नहीं थी कि रोहित शर्मा भी 13 गेंदों में 15 रन बनकर आउट हो गए।
कोलकाता के गेंदबाज लगातार सही लाइन और लेंथ में गेंदबाजी कर रहे थे और उन्हें पिच से भी काफी मदद मिल रही थी। सूर्यकुमार यादव ने 6 गेंदों में 15 रन बनाए लेकिन उसके बाद वो भी चलते बने। मुंबई की टीम 9 ओवरों में 53 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन तभी बारिश की वजह से मैच काफी देर के लिए रुक गया।
फिर फ्लॉप हुए तिलक वर्मा, खेली खराब पारी
तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने टीम को कुछ ओवरों तक विकेट गिरने से तो बचाया लेकिन वो तेजी से रन बनाने में सफल नहीं हुए। तिलक 32 गेंदों में 20 रन बनकर आउट हो गए। वो पूरी पारी में कभी भी सेटल नहीं दिखे।
हार्दिक ने बड़े शॉट मारने की कोशिश की लेकिन वो केकेआर की धारदार गेंदबाजी के आगे सफल नहीं हुए। अंत में विल जैक्स और कार्बिन बॉस्क ने तेजी से रन बनाना शुरू किया। हालांकि उन्होंने कई बड़े शॉट खेले लेकिन गेंद गीली होने की वजह से भी उन्हें काफी मदद मिली।
जैक्स और कार्बिन बॉस्क की पारियों के बदौलत मुंबई ने बनाया सम्मानजनक स्कोर
जैक्स ने 7 गेंदों में 14 रन बनाए। जबकि, बॉस्क ने और भी अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 18 गेंदों में 32 रन बनाए। उनकी इस छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस 147 रन बनाने में सफल हुई। केकेआर की तरफ से सुनील नरेन सबसे गेंदबाज रहे जिन्होंने 13 रन देकर 1 विकेट लिया।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







