मुंबई इंडियंस की मुश्किलें थामने का नाम नहीं ले रही है। एक तो 6 सालों से ट्रॉफी नहीं जीतने का दुख अलग दूसरा लगातार खिलाड़ियों का सोशल मीडिया पर फॉलो अनफॉलो का प्रोसेस चल रहा है, जिसके चलते मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए काफी दुविधा में हैं।

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। तो क्या जानते हैं कि सूर्या का ट्रेड होने वाला है?

सूर्यकुमार यादव ने किया मुंबई इंडियंस को अनफॉलो

मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को हाल ही में सेलेक्टर्स ने टीम इंडिया की टी20 कप्तानी से हटा दिया है। उनके कप्तानी से हटने के बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम में अनफॉलो कर दिया है। उसके बाद से कयास लगाए जा रहे है कि वो मुंबई इंडियंस छोड़ने वाले है। सूर्या ने न सिर्फ एमआई को अनफॉलो किया बल्कि अपनी सभी पोस्ट भी हटा दिए है।

हालांकि कुछ घंटों के बाद सूर्यकुमार ने मुंबई इंडियंस को फॉलो कर लिया है। लेकिन फैंस के मन में अभी भी यही सवाल है कि उन्होंने एमआई को अनफॉलो क्यों किया है?

कोलकाता नाइट राइडर्स में हो सकते हैं ट्रेड

मीडिया खबरों की मानें, तो मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव को ट्रेड करने का विचार कर रही है। कुछ फ्रेंचाइजी से एमआई की बात चल रही है जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स भी शामिल है। केकेआर को एक कप्तान की जरूरत है और सूर्या भी कप्तानी करना चाहते हैं। लेकिन खराब फॉर्म की वजह से उन्हें टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया था।

सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस ने 2025 में 16.25 करोड़ में रिटेन किया था। लेकिन इस सीन उनके बल्ले से रन नहीं निकले है और उसी की वजह से उनको टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया है।

सूर्यकुमार यादव कोलकाता नाइट राइडर्स से खेल चुके हैं। उन्होंने इसी फ्रेंचाइजी से अपना नाम बनाया था जिसके बाद साल 2019 में उनको मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। जिसके बाद से वह लगातार एमआई के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version