भारतीय क्रिकेट टीम ने एकलौते टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन के विशाल रन से हराकर नया इतिहास कायम कर दिया है। यह जीत पारी के अंतर के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में फॉलो-ऑन के बाद बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में महज 112 रन पर ही सिमट गई। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट अपने नाम किया और टीम की ऐतिहासिक जीत में खास योगदान दिया।

वाशिंगटन सुंदर का दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन

सुंदर ने अफगानिस्तान की दूसरी पारी में 11 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट झटकने का कारनामा किया। इस मैच में सेदीकुल्लाह अटल (42), रहमत शाह (13), हशमतुल्लाह शाहिदी (5) और अजमतुल्लाह ओमरजई (4)। पहली पारी में भी उन्होंने एक विकेट हासिल लिया था। गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी सुंदर ने अहम योगदान दिया और नाबाद अर्धशतक जड़ा। सुंदर ने 68 गेंदों में 52 रन भी बनाए।

फर्स्ट क्लास में सुंदर ने पूरे किये 100 विकेट

वाशिंगटन सुंदर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 47 मुकाबलों में 29.26 की औसत से 104 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान चार मैचों के एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 59 रन देकर 7 विकेट झटकने का है। साथ बल्लेबाजी में 76 पारियों में उन्होंने 35.01 की औसत से 2,206 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।

भारत की दर्ज की शानदार जीत

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 564/8 के विशाल स्कोर पर घोषित की। इस दौरान केएल राहुल ने शानदार 100 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 126 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। जवाब में अफगानिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 58.4 ओवर में सिर्फ 152 रन पर सिमट गई। अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 135 गेंदें खेलीं।

भारत के लिए मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट हासिल किए। फॉलो-ऑन के बाद भी अफगानिस्तान की बल्लेबाजी संघर्ष करती नजर आई। दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर ने 36 रन देकर 4 विकेट चटकाए और भारत की बड़ी जीत में अहम योगदान दिया।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version