आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है और प्लेऑफ की जंग बेहद रोमांचक हो गई है। संडे के डबल हेडर मुकाबलों के बाद 7 टीमें अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं। क्योंकि बेंगलुरु की टीम ने प्लेऑफ में जगह बना ली है और इस सीजन वो क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। तो चलिए जानते हैं कि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किस टीम को क्या करना होगा।

सभी टीमों के प्लेऑफ समीकरण

1. RCB (18 पॉइंट्स) Qualify 

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी थी। पंजाब किंग्स को हराकर उन्होंने क्वालीफाई किया था। 13 मैचों में 9 जीत के साथ वो पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है।

2. GT (16 प्वाइंट) Qualify 

गुजरात टाइटंस 13 मुकाबले खेल चुकी हैं और उसमें 8 जीत के साथ 16 पॉइंट्स हैं। वो पॉइंट्स टेबल में इस समय दूसरे स्थान पर है। उनको अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 21 मई को अहमदाबाद में खेलना हैं।

अगर वो इस मुकाबले में जीत जाती है तो टीम टॉप-2 में पहुंच सकती है। हार की स्थिति में गुजरात 16 अंकों पर ही रुक जाएगी। हालांकि वो पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

3. SRH (16 पॉइंट्स) Qualify 

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में नंबर 3 पर हैं। उन्होंने 13 मैच खेले हैं जिसमें 8 जीत के साथ 16 पॉइंट्स हैं और उन्होंने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टॉप 2 में जगह बनाने के लिए उन्हें अगला मुकाबला जीतना है जो कि टेबल टॉपर आरसीबी से है।

4. RR (14 पॉइंट्स)

राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 13 मैच खेले हैं जिसमें 7 जीत के साथ 14 पॉइंट्स है। उनका सिर्फ एक मुकाबला बचा हुआ है और उनके लिए क्वालीफिकेशन का सिनेरियो बहुत आसान है। अगला मैच जीतते ही वो प्लेऑफ में जगह बना लेगी जबकि अगले मैच में हार के बाद भी उनके पास क्वालीफाई का रास्ता बच रहेगा।

हालांकि उस स्थिति में नतीज उनके हाथ में नहीं बल्कि दूसरी टीमों के ऊपर रहेंगे। ऐसी स्थिति में चेन्नई, पंजाब और कोलकाता अपना आखिरी मुकाबली हार जाए तो भी वो प्लेऑफ के लिए जगह बना लेगी।

5. PBKS (13 पॉइंट्स)

पंजाब किंग्स ने 13 मैच खेले हैं जिसमें 6 जीत और 1 रद्द के साथ 13 पॉइंट्स हैं। उनके पास सिर्फ एक मुकाबला बचा है और वो अगर जीत भी जाती हैं तो उन्हें दूसरी टीमों के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा। उन्हें चाहिए कि चेन्नई अपने दोनों मुकाबले हार जाए और वो अपना मैच जीत जाए तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: लगातार 6 हार के बाद क्या पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंच पाएगी? जानिए पूरा क्वालिफिकेशन समीकरण

6. KKR (13 पॉइंट्स)

कोलकाता नाइट राइडर्स अधिकतम 15 अंक तक पहुंच सकती है। उन्होंने अब तक 13 मैच खेले हैं जिसमें 6 जीत के साथ 13 पॉइंट्स पर हैं। वो अगर अपना अगला मैच जीत लेती है तो फिर उनके 15 पॉइंट्स हो जाएंगे। हालांकि उसके बाद भी उनकी क्वालीफिकेशन तय नहीं होगी। बल्कि, अन्य टीमों के नतीजे भी उन्हें अपन हक में चाहिए होंगे।

राजस्थान की टीम अपना आखिरी मैच हार जाए और पंजाब भी लखनऊ के खिलाफ मुकाबला हार जाए। क्योंकि यह दोनों टीमें उनसे पॉइंट्स और नेट रन रेट में आगे निकल सकती है।

7. CSK (12 पॉइंट्स)

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए राह काफी मुश्किल नजर आ रही है। उन्होंने 13 मैच खेले हैं जिसमें 6 जीत के साथ 12 प्वाइंट है। उनको अब एक मैच खेलना हैं और अगर उन्हें प्लेऑफ में क्वालीफाई करना हैं तो अपना मैच हर हाल म जीतना है और उन्हें चाहिए कि पंजाब, केकेआर और राजस्थान अपना मुकाबला हार जाए।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: क्या SRH से हारने के बाद CSK प्लेऑफ में पहुंच पाएगी? जानिए नया क्वालिफिकेशन समीकरण

8. DC (12 पॉइंट्स)

दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति सबसे खराब दिखाई दे रही है। दिल्ली की टीम 13 मैचों में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट्स पर हैं। उनको प्लेऑफ में जाने के लिए चांस उनके हाथ में नहीं हैं बल्कि दूसरी टीमों के हाथ में हैं।

दिल्ली कैपिटल को अपना मैच तो जीतना ही हैं और साथ में यह भी कामना करनी है कि चेन्नई अपना सिर्फ एक मैच जीते, हैदराबाद अपने दोनों मैच हार जाए, पंजाब भी अपना आखिरी मुकाबला हार जाए और कोलकाता भी अपना मैच हारे तब जाकर वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली टीमों की पूरी लिस्ट

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version