Wednesday, June 17

IPL 2026 का लीग स्टेज समाप्त होने पर चार टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

आईपीएल 2026 का लीग स्टेज अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है और लीग स्टेज समाप्त होने के साथ प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो चुकी है। इसी कड़ी में, आइए जानते हैं IPL 2026 प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली टीमों की पूरी लिस्ट।

ये टीमें IPL 2026 के प्लेऑफ में बना चुकी हैं जगह

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 18 अंक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। उन्होंने 17 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ का टिकट हासिल किया था।

RCB ने इस सीजन 14 मैचों में 9 जीत हासिल की और 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे। अब उन्हें पहला क्वालीफायर मुकाबला धर्मशाला में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है।

2. गुजरात टाइटंस – 18 अंक

गुजरात टाइटंस ने भी दूसरे स्थान पर रहकर IPL 2026 प्लेऑफ में जगह बनाई। गुजरात ने इस सीजन 14 मुकाबलों में 9 जीत हासिल की हैं और उनके खाते में 18 अंक रहे।

अब गुजरात टाइटंस को इस सीजन पहला क्वालीफायर मुकाबला 26 मई को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी।

3. सनराइजर्स हैदराबाद – 18 अंक

सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी थी। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 181 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली थी।

SRH ने इस सीजन 14 मैचों में 9 जीत हासिल की और उनके खाते में 18 अंक रहे। हालाँकि, वह तीसरे स्थान पर रहे, जिसके चलते उन्हें 27 मई को मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर खेलना होगा।

4. राजस्थान रॉयल्स – 16 अंक

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैचों में 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई। अब उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबला खेलना है, जिसमें जीत हासिल करके वाल क्वालीफायर 2 तक पहुँचेंगे।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version