एचपीसीए स्टेडियम हिमाचल प्रदेश राज्य के धर्मशाला में स्थित है और यह आईपीएल टीम पंजाब किंग्स (PBKS) का घरेलू मैदान भी है।

यह मैदान दुनिया का सबसे बेहतरीन क्रिकेट स्टेडियम में से हैं। क्योंकि यह पहाड़ों के बीचों बीच बसा हैं। यह ग्राउंड अपनी बड़ी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के साथ अच्छी बैटिंग विकेट के लिए जाना जाता है, जहाँ अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।

पंजाब किंग्स के लिए यह स्टेडियम काफी सफल रहा है, क्योंकि यहाँ घरेलू टीम को जबरदस्त समर्थन मिलता है। इस मैदान पर खेले जाने वाले IPL मैचों में चौकों-छक्कों की बारिश होना आम बात है, जिससे यहां का माहौल रोमांचक बना रहता है।

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम, हिमाचल प्रदेश का इतिहास

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की स्थापना 2003 में हुई थी। यह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के अंतर्गत आता है। यह धर्मशाला में ग्राउंड लेवल से 1317 मीटर ऊपर स्थित हैं। इसके आस पास धौलाधार की पहाड़ हैं जो कि नजरे को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं।

यह मैदान भारतीय क्रिकेट इतिहास के कुछ ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी इसी ग्राउंड पर जीती थी।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में न्यू पीसीए क्रिकेट स्टेडियम न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर 241/7 राजस्थान रॉयल्स पंजाब किंग्स के खिलाफ 2024 में बनाया था। जबकि लोवेस्ट स्कोर चेन्नई सुपर किंग्स (120/7) बनाम पंजाब किंग्स 2012 में बनाया था।

इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती थी। यहां की उछाल और स्विंग शुरुआती कुछ ओवरों में गेंदबाजों के लिए भी फायदेमंद हो सकती है लेकिन उसके बाद यह बैटिंग पैराडाइज हैं जहाँ आसानी से बड़े शॉट्स लगाए जाते हैं।

हिमचाल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के लिए एचपीसीए स्टेडियम ज्यादा अच्छा नहीं साबित हुआ है। PBKS ने इस मैदान पर अब तक कुल 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत हासिल की और 8 में हार का सामना करना पड़ा है।

इस मैदान पर पंजाब किंग्स का सबसे बड़ा टोटल 236/5 रन है, जो कि 2025 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ बनाया था। वहीं, इस मैदान पर टीम का न्यूनतम स्कोर 139/9 रन रहा है जो कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2024 में बनाया था।

IPL 2026 में धर्मशाला में खेले जाने वाले मुकाबले

IPL 2026 में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स अपने कुछ घरेलू मैच इसी मैदान पर खेलेगी, जबकि क्वालीफायर 1 मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा। इस सीजन एचपीसीए में पहला मुकाबला 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा।

  • 11 मई, 2026 (सोमवार), शाम 7:30 बजे – पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 14 मई, 2026 (गुरुवार), शाम 7:30 बजे – पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • 17 मई, 2026 (रविवार), दोपहर 3:30 बजे – पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 26 मई, 2026 (मंगलवार), शाम 07:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (क्वालीफायर 1)

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version