क्रिकेट जगत में आज सुबह शोक की लहर दौड़ गई जब भारत के खिलाड़ी का अचानक निधन हो गया। उनकी मृत्यु के बाद क्रिकेट जगत सदमे में हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन है वो खिलाड़ी जिसके निधन ने सभी क्रिकेट प्रेमियों को मायूस कर दिया है।
कर्नाटक के पूर्व रणजी खिलाड़ी एस एल अक्षय का हार्ट अटैक के चलते हुए निधन
आपको बता दें, कि कर्नाटक के पूर्व रणजी क्रिकेटर एस एल अक्षय का रविवार को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। दरअसल, यह घटना लोकल मैच के दौरान हुई थी। एस एल अक्षय शिवमोगा के थे और उनकी उम्र सिर्फ 39 साल थी। वो पहले कर्नाटक की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेल चुके थे और कर्नाटक प्रीमियर लीग में भी शामिल थे। जिसे अब महाराज ट्रॉफी केएससीए T20 के नाम से जाना जाता है।
मीडिया खबरों के मुताबिक, अक्षय केआर पुरम के ग्राउन्ड में थर्ड डिविशन मैच खेल रहे थे। यह मुकाबला दोपहर के समय हो रहा था और उन्हें फील्डिंग करने के दौरान सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। इसकी शिकायत भी उन्होंने की जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
पूर्व क्रिकेटर डोड्डा गणेश ने जताया अक्षय के निधन पर शोक
अक्षय के अचानक निधन से कर्नाटक क्रिकेट में शोक की लहर छा गई है। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों से लेकर अधिकारी तक सभी इस दिग्गज सितारे की मौत से गम में डूबे हुए हैं। पूर्व भारतीय खिलाड़ी डोड्डा गणेश ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए अपना दुख जाहिर किया।
गणेश ने लिखा ‘यह क्रिकेट जगत के लिए बेहद दुखद खबर है। 39 वर्षीय तेज गेंदबाज एसएल अक्षय, जिन्हें मैंने अंडर-19 दिनों से करीब से देखा था, उनका आज एक डिवीजन मैच खेलते हुए निधन हो गया।’
डोड्डा ने आगे लिखा ‘मेरे पास अपने दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। शांत स्वभाव के इस खिलाड़ी ने, 2011/12 में कर्नाटक के लिए खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन अब वह हमारे बीच नहीं हैं। अक्षय की आत्मा को शांति मिले।’
कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने भी अक्षय के निधन पर किया दुख व्यक्त
कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने भी अक्षय को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके टैलेंट को याद किया। ‘केएससीए ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘अक्षय ने फर्स्ट क्लास में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया और अपने खेल करियर से आगे भी जुनून और समर्पण के साथ खेल की सेवा जारी रखी। जूनियर लेवल के कोच के रूप में उन्होंने युवा क्रिकेटरों को निखारने और मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







