आईपीएल के 19वें सीजन में 10 टीमों के बीच खिताब की जंग रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। लीग स्टेज अपने अंतिम चरण पर आ चुका है और प्लेऑफ में जगह बनाने की रेस लगातार दिलचस्प होती जा रही है। इस टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 पर खत्म करने वाली टीमें ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करती हैं।
बाकी छह टीमों का सफर लीग स्टेज के साथ खत्म हो जाएगा। वहीं, टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं। दूसरी तरफ, तीसरे और चौथे नंबर की टीमों को फाइनल तक पहुंचने के लिए लगातार दो मुकाबले – एलिमिनेटर और क्वालिफायर 2 – जीतने होंगे। इस बीच कुछ टीमें प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं। इसी कड़ी में हम आपको प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली टीमों के बारे में बताएंगे।
ये हैं IPL 2026 में प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हुई टीमें
6. पंजाब किंग्स
श्रेयश अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम ने पहले 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की थी, इसके बाद से टीम का लय खराब होता हुआ नजर आया। इस साल खेले लीग स्टेज के 14 मैचों में से टीम ने 7 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा, एक मैच बरसात के कारण धुल गया था।
इसी वजह से टीम पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में जगह नहीं मिल पायी ।
5. दिल्ली कैपिटल्स
अक्षर पटेल की टीम दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। रविवार, 24 मई को MI को RR ने 30 रनों से हरा दिया था, इसके टीम की प्लेऑफ में खेलने की उम्मीदें खतम हो गयी।
इस हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सफर यही खत्म हो गया था। टीम लीग स्टेज में खेले गए 14 मुकाबलों में से 7 में जीत और 7 में हार झेलनी पड़ी।
4. कोलकाता नाइट राइडर्स
इस लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम भी शामिल है। साल 2026 में खेले लीग स्टेज के 14 मैचों में KKR की रटें ने मात्र 6 मैच में जीत दर्ज कर पाई सतह 7 में हार का सामना करना पडा, एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
शानदार टैलेंट और अनुभव भरी हुई कोलकाता की टीम आईपीएल के के 19 वें सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम शाबित हुई है।
3. चेन्नई सुपर किंग्स
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम को सीजन के शुरुआत से ही अच्छे लय में नजर नहीं आये थे। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से भरी टीम होने के बावजूद CSK की टीम अपने फ्रेंचाइजी के उमीदों पर खरी नहीं उतर पायी।
साल 2026 में चसक की टीम ने लीग स्टेज में खेले गए कुल 14 मैचों में 6 में जीत और 8 में हार का सामना करन पड़ा था, इस प्रदर्शन के कारण का आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया और प्लेऑफ से बहार होने वाली तीसरी टीम बन गई ।
2. मुंबई इंडियंस
10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हार झेलनी पड़ी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 166/7 का स्कोर बनाया था, लेकिन गेंदबाज शानदार प्रदर्शन के बावजूद उस लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके।
इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट गया और टीम टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई ।
1. लखनऊ सुपर जायंट्स
ऋषभ पंत की टीम LSG प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। रविवार, 10 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम 203 रन बनाने के बावजूद अपने स्कोर का बचाव नहीं कर सकी।
इस हार के साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सफर यही खत्म हो गया था। टीम अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में से 8 में हार का सामना करना पड़ा है साथ ही पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर मौजूद है।







