Monday, February 23

क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 5 सालों के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड कर दिया है। मुंबई ने इस ट्रेड में शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया है। अर्जुन पहली बार मुंबई की जगह किसी दूसरी टीम से खेलते हुए दिखेंगे। तो चलिए जानते हैं कि उनकी सैलरी ट्रेड के बाद कम हुई है या फिर ज्यादा या सेम ही है।

IPL 2026 में 30 लाख है अर्जुन की सैलरी

Arjun Tendulkar Traded To LSG. Know His Salary?
Arjun Tendulkar Traded To LSG. Know His Salary?

दरअसल मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर का ट्रेड ऑल कैश डील में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ किया है। शार्दुल ठाकुर की डील से उनका कोई लेना-देना नहीं है। मुंबई इंडियंस ने पिछले मेगा ऑक्शन में दो राउंड अनसोल्ड होने के बाद अर्जुन को 30 लाख में खरीदा था और इस साल एलएसजी के साथ ट्रेड कर दिया है। अर्जुन की सैलरी 30 लाख है। क्योंकि ऑल कैश डील में ट्रेड होने पर खिलाड़ी को ऑक्शन में जिस रकम में खरीदा जाता है, वहीं दूसरी फ्रैंचाइज़ी में जाकर ट्रांसफर होती है।

अर्जुन को 2021 में मुंबई ने 20 लाख में खरीदा था

अर्जुन को पहली बार मुंबई इंडियंस ने साल 2021 के ऑक्शन में 20 लाख में खरीदा था और उसके बाद अगले साल 2022 में हुए मेगा ऑक्शन में उन्हें 30 लाख में खरीदा था। हालांकि उस बार गुजरात ने भी उनके लिए एक बार बिड किया था और पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में शुरुआती राउंड में अनसोल्ड होने के बाद उन्हें एमआई ने 30 लाख में खरीदा था।

एमआई की टीम में नहीं मिले ज्यादा मौके

अर्जुन साल 2020 में मुंबई इंडियंस में बतौर नेट बॉलर के रूप में टीम के साथ थे और यूएई भी गए थे। उसके अगले साल उन्हें टीम में ले लिया गया, लेकिन अगले दो साल उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। साल 2023 में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने उस सीजन 4 मैच खेले, जिसमें 30.66 की औसत और 9.35 के इकॉनमी रेट से 3 विकेट लिए।

जबकि, उन्हें 1 पारी में बल्लेबाजी का मौका मिला, जिसमें 144 के स्ट्राइक रेट से 13 रन बनाए। अगले सीजन इस युवा खिलाड़ी को एक मैच खेलने का मौका दिया गया और 9.42 की इकॉनमी से एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हुए।

पहली बार लखनऊ की टीम का हिस्सा बने अर्जुन

मुंबई के ड्रेसिंग रूम से वो पहली बार निकलकर दूसरी जगह जा रहे हैं। ऐसे में उनको कुछ मैच खेलने को मिल सकते हैं। मुंबई के पास एक से बढ़कर एक तेज गेंदबाज थे, जिसके चलते उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल पाता था। लखनऊ में अगर उनको मौका मिलता है तो वो अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version