एशिया कप 2025 का आगाज़ 9 सितम्बर से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के अलग-अलग मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और अबू धाबी के शेख जयेद स्टेडियम में खेला जाएगा। इसका फाइनल मुकाबला 28 सितम्बर को दुबई में खेला जाएगा, जहाँ कई और भी बड़े मुकाबले खेले जाने हैं। इस दौरान हम आपको बतायेंगे कि शेख जयेद स्टेडियम का पिच कैसा रहेगा।
एशिया कप के पहले मैच के दौरान कैसा रहेगा अबू धाबी का पिच?
एशिया कप का पहला मैच अबू धाबी शहर के शेख जयेद स्टेडियम में खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की तुलना में अबू धाबी की पिच स्पिनर्स के लिए कम मददगार है। अफगानिस्तान की टीम जो अच्छी स्पिन गेंदबाजी के लिए जानी जाती है, उनको इस मैदान पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अबू धाबी में शाम के समय मौसम गर्म और नमी रहने की उम्मीद है। वहीं मैच की दूसरी पारी में ओस आने की पूरी संभावना है। ऐसे में जो भी कप्तान टॉस जीतेंगे वह गेंदबाजी करने का फैसला उनके लिए जीत का फैक्टर साबित हो सकता है।
मैच के दौरान तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद जताइ जा रही है। पूरे मुकाबले के दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहेगा, बारिश होने की संभावना नहीं है। इस दौरान नमी 31% तक रहेगी।
अबू धाबी के मैदान का पिच रिपोर्ट
- शेख जयेद स्टेडियम में टी20 मुकाबलों में टॉस जीतने वाली टीम ने 36 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि टॉस हरने वाली टीम 32 मैच जीत पाई है।
- यहां टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेना ही पसंद करती, क्योंकि टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने वाली टीम यहां सिर्फ 13 ही मैच जीत सकी है, जबकि पहले फील्डिंग का फैसला लेने वाली टीम ने 23 मुकाबले जीत चुकी हैं।
- इस ग्राउंड पर अब तक कुल 68 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 18,740 रन बने हैं। गेंदबाजी करते हुए यहाँ 15,549 गेंदें फेंके गए और इस दौरान कुल 836 विकेट मिले हैं।
- शेख जयेद स्टेडियम में न्यूनतम स्कोर नाइजीरिया की टीम का है ,20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 66 रन बनाने का है।
- इस मैदान पर एक मैच में सर्वाधिक स्कोर आयरलैंड टीम के नाम है, 30 नवंबर 2013 को 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 255 रन बनाए थे।
अबू धाबी के मैदान पर क्या है अफगानिस्तान के पूर्व रिकॉर्ड
टी20 में अफगानिस्तान और हांगकांग की टीम ने 6 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने 4 मुकाबले और हांगकांग ने 2 मुकाबले जीते हैं। अबू धाबी में स्तिथ शेख जयेद स्टेडियम पर अफगानिस्तान की टीम ने अब तक 11 मैच जीते हैं, वहीं पांच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, इस मैदान पर वह अपना एकमात्र मैच 2015 में हांगकांग के खिलाफ हारे थे।







