Thursday, March 19

T20 International: एशिया कप 2025 में इस बार भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने अभियान की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की है। भारतीय टीम ने UAE की टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए UAE की टीम केवल 57 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इस बीच आइए भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. UAE टीम ने बनाए 57 रन :-

इस सूची में पहले पायदान पर UAE की क्रिकेट टीम आती है। इस मैच में टॉस को हारकर UAE की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.1 ओवर में ही केवल 75 रन पर ऑलआउट को गई थी। इस मैच में भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 और शिवम दुबे ने 3 विकेट लिए थे।

UAE Cricket Team
UAE Cricket Team

इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 1 विकेट खोकर उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 16 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए थे। जबकि शुभमन गिल ने 9 गेंदों में नाबाद 20 रन और सूर्यकुमार ने 2 गेंदों में नाबाद 7 रन बनाए।

शेष गेंदों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत :-

एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच UAE की क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। इस मैच में पहले तो भारतीय टीम ने UAE की टीम को केवल 57 रन पर ही ऑलआउट कर दिया था।

UAE cricket team
UAE cricket team

इसके बाद फिर इस लक्ष्य को उसने सिर्फ 27 गेंदों (4.3 ओवर) में ही हासिल कर लिया था। वहीं अब यह क्रिकबज के मुताबिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शेष गेंदों (93) के लिहाज से भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत भी बन गई है।

2. न्यूजीलैंड टीम ने बनाए थे 66 :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि साल 2023 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ 168 रनों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की थी। उस समय यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। वहीं उस समय यह टी-20 फॉर्मेट में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत थी।

New Zealand cricket team
New Zealand cricket team

इस मैच में गिल के बल्ले से शानदार शतक (126*) भी आया था। इसके चलते हुए तब भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 234 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में कीवी टीम 12.1 ओवरों में सिर्फ 66 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 4 विकेट लिए थे।

3. आयरलैंड टीम ने बनाए 70 रन :-

साल 2018 में भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड की टीम को हराया था। उस समय यह मैच मालाहाइड में खेला गया था। तब उस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली कर रहे थे। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Ireland cricket team
Ireland cricket team

उनके अलावा इसी मैच में केएल राहुल और सुरेश रैना ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। वहीं इसके जवाब में आयरिश टीम केवल 12.3 ओवरों में 70 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में भारतीय टीम के लिए युजवेंद्र चहल और कुलदीप ने 3-3 विकेट लिए थे। उस समय इन 2 मैचों की टी-20 सीरीज को भारतीय टीम ने क्लीन स्वीप किया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version