ODI rankings: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अभी हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इसका फायदा अब उनको इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की वनडे रैंकिंग में हुआ है। इसके चलते हुए अब पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब वनडे में शीर्ष रैंकिंग हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा वह इस मुकाम को पाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं। आइए आज उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं, जिन्होंने वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
1. सचिन तेंदुलकर :-

इस सूची में पहला स्थान हासिल करने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बने थे। क्यूंकि उन्होंने साल 1998 में वनडे करियर में अपनी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक (881) हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने अपने वनडे करियर का अंत 44.83 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 18,426 रन के साथ किया था। जबकि वह अभी तक वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने कुल 463 वनडे मैच खेले थे। इस बीच उनके बल्ले से 49 शतक और 96 अर्धशतक भी आए हैं।
2. महेंद्र सिंह धोनी :-

इस सूची में दूसरा स्थान हासिल करने वाले बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी बने थे। इस पूर्व दिग्गज कप्तान ने साल 2004 में अपने वनडे करियर का आगाज किया था। वहीं इस पूर्व बल्लेबाज ने साल 2006 में अपनी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक (826) हासिल किए थे। इसके अलावा वह अपने वनडे करियर में लम्बे समय तक शीर्ष-10 बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल रहे थे। वहीं इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कुल 350 वनडे मैच खेले थे। इनमें खेलते हुए उन्होंने 50.57 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 10,773 रन बनाए थे।
3. विराट कोहली :-

इस सूची में तीसरा स्थान हासिल करने वाले बल्लेबाज विराट कोहली बने थे। क्यूंकि उन्होंने वह साल 2013 में पहली बार शीर्ष रैंक वाले बल्लेबाज बने थे। इसके अलावा वह अभी तक उन चुनिंदा बल्लेबाजों में भी शामिल हैं जिन्होने वनडे रैंकिंग में 900 से अधिक रेटिंग अंक हासिल किए हैं। उन्होंने साल 2018 में 909 रेटिंग अंक प्राप्त किए थे। इसके अलावा विराट अपने शानदार वनडे करियर में 14,000 से अधिक रन बना चुके हैं। इस बीच उनके बल्ले से 51 शतक भी आए हैं। वहीं इस समय मौजूदा वनडे रैंकिंग में भी कोहली शीर्ष-10 बल्लेबाजों में शामिल हैं।
4. शुभमन गिल :-

इस सूची में चौथा स्थान हासिल करने वाले बल्लेबाज माजूदा वनडे कप्तान शुभमन गिल बने थे। क्यूंकि उन्होंने इस फॉर्मेट में खेलते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवाया है। इसके चलते हुए ही उनको अब भारत की वनडे और टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह साल 2023 में पहली बार शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज बने थे। तब उन्होंने अपने वनडे करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक (847) हासिल किए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में अभी तक 2,800 से अधिक रन बना लिए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 8 शतक भी आए हैं।
5. रोहित शर्मा :-

इस सूची में पांचवा स्थान हासिल करने वाले बल्लेबाज पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा बने थे। क्यूंकि उन्होंने अभी हाल ही में यह शीर्ष रैंकिंग हासिल की है। वहीं उन्होंने यह मुकाम 38 साल और 182 दिन की उम्र में भी हासिल किया है। इसके अलावा पिछले हफ्ते ही वनडे रैंकिंग में रोहित के 745 रेटिंग अंक हुए हैं। क्यूंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में दो बड़े स्कोर बनाए थे। इसके चलते हुए उनके 781 रेटिंग अंक हो गए थे। वहीं इस वनडे सीरीज में उन्होंने दूसरे और तीसरे वनडे में क्रमशः 73 और नाबाद 121 रनों की शानदार पारी खेली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







