Saturday, March 14

T20 International: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मैचों में हमेशा ही रोमांचक मैच हुए हैं। इस बीच हमें रनों की बरसात भी देखने को मिली है। इसके अलावा ये दोनों टीमें जब भी एक दूसरे के आमने-सामने होती हैं तो सभी बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिलता है। इस दौरान सबसे खास बात यह रही है कि भारतीय टीम ने कई मौकों पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली है और बड़ा स्कोर खड़ा किया है। आइए ऐसे में ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ भारतीय टीम द्वारा बनाए गए बड़े स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. 235/4, साल 2023 :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय टीम द्वारा बनाया गया यह स्कोर आता है। क्यूंकि साल 2023 में तिरुवनंतपुरम के मैदान पर खेलते हुए भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की थी।

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal

इस मैच में अपनी टीम के लिए यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 53, रुतुराज गायकवाड़ ने 58 और ईशान किशन ने 52 रन की शानदार पारियां खेली थी। इसके बाद जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 विकेट खोकर केवल 191 रन ही बना पाई थी। इसके चलते हुए कंगारू टीम इस मैच को 44 रन से हार गई थी। वहीं भारतीय टीम के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा 3-3 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने लिए थे।

2. 222/3, साल 2023 :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम द्वारा बनाया गया यह स्कोर आता है। क्यूंकि साल 2023 में ही भारतीय टीम ने गुवाहाटी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं इस मैच में गायकवाड़ के बल्ले से शानदार शतकीय पारी आई थी। इस मैच में उन्होंने 57 गेंदों का सामना करते हुए 123 रन बनाए थे।

Ruturaj Gaikwad
Ruturaj Gaikwad

उनकी इस पारी में हमें 13 चौके और 7 छक्के भी देखने को मिले थे। वहीं उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी भारतीय टीम को इस मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। क्यूंकि इस मैच में कंगारू टीम के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 104 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

3. 209/8, साल 2023 :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय टीम द्वारा बनाया गया यह स्कोर आता है। क्यूंकि साल 2023 में विशाखापट्टनम के मैदान पर ही भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया था। वहीं इस मैच में टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान 208 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में सूर्यकुमार यादव ने 80 रन की शानदार पारी खेली थी। उनकी इस पारी में हमें 9 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले थे। इसके बाद भारतीय टीम इस मैच को 2 विकेट से जीत गई थी।

4. 208/6, साल 2022 :-

इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय टीम द्वारा बनाया गया यह स्कोर आता है। क्यूंकि साल 2022 में भारतीय टीम ने मोहाली के मैदान पर खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ 6 विकेट पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 30 गेंदों का सामना करते हुए 71 रन बना दिए थे।

Hardik Pandya
Hardik Pandya

उनकी इस पारी में हमें 7 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले थे। तब उनकी स्ट्राइक रेट 236.66 की रही थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में कंगारू टीम ने 6 विकेट खोकर 19.2 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इस मैच में अपनी टीम के लिए कैमरून ग्रीन ने 61 रन की शानदार पारी खेली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version