Thursday, March 19

Test series: क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट को टेस्ट क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ समय में टेस्ट क्रिकेट में काफी सफलता भी हासिल की है। इस दौरान उनका विदेशों में सीरीज जीतने से लेकर के अपने घरेलू मैदानों पर भी वर्चस्व देखने को मिला है। इसके अलावा निरंतर अच्छे प्रदर्शन के चलते ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी भारत शीर्ष देशों में शुमार रहता है। लेकिन फिर भी 21वीं सदी में ऐसे कम मौके हुए हैं जब भारतीय टीम ने लगातार 3 टेस्ट सीरीज में से 1 भी नहीं जीती हैं। आइए इनके बारे में भी जान लेते हैं।

1. न्यूजीलैंड से हार, ऑस्ट्रेलिया से हार और इंग्लैंड से ड्रॉ :-

भारतीय क्रिकेट टीम को अक्टूबर-नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। तब न्यूजीलैंड की टीम ने भारत का क्लीन स्वीप किया था। इसके चलते हुए भारतीय टीम को काफी लंबे समय बाद घर पर टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी।

indian cricket team
indian cricket team

इसके बाद फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय टीम को 3-1 से हराया था। वहीं तब न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारतीय टीम WTC फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। इसके बाद अब भारत ने इंग्लैंड दौरे पर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को 2-2 से ड्रॉ कराया था।

2. दक्षिण अफ्रीका से हार, न्यूजीलैंड से हार, इंग्लैंड से हार और ऑस्ट्रेलिया से हार :-

भारतीय क्रिकेट टीम को साल 2013-15 के बीच में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार मिली थी। क्यूंकि दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम ने अपने-अपने घर पर खेलते हुए भारत को 1-0 से हराया था।

indian cricket team
indian cricket team

इसके बाद साल 2014 में इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम को 3-1 से करारी हार दी थी। वहीं तब भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। इसके बाद फिर साल 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी अपने घर पर खेलते हुए टेस्ट सीरीज में भारत को 2-0 से हराया था।

3. ऑस्ट्रेलिया से हार, दक्षिण अफ्रीका से ड्रॉ और श्रीलंका से हार :-

साल 2007-8 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय टीम को 2-1 से हराया था। वहीं उस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी रिकी पोंटिंग ने की थी। जबकि भारतीय टीम के कप्तान अनिल कुंबले थे।

indian test cricket team
indian test cricket team

इसके बाद फिर साल 2008 में अपने घर पर खेलते हुए भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 1-1 से ड्रॉ कराया था। इसके बाद फिर साल 2008 में ही श्रीलंका की टीम ने अपने घर पर खेलते हुए भारतीय टीम को सीरीज में 2-1 से हराया था।

4. न्यूजीलैंड से हार, न्यूजीलैंड से ड्रॉ, और ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ :-

indian test cricket team
indian test cricket team

साल 2002 में न्यूजीलैंड की टीम ने अपने घर पर खेलते हुए भारतीय टीम को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से हराया था। इसके बाद फिर साल 2003 में भी मेजबान भारतीय टीम ने कीवी टीम के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को ड्रा कराया था। इसके बाद फिर साल 2003 में ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। लेकिन तब यह सीरीज 1-1 से बराबर रही थी।

5. जिम्बाब्वे से ड्रॉ, श्रीलंका से हार और दक्षिण अफ्रीका से हार :-

साल 2001 में भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराइ थी। इसके बाद साल 2002 में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपने घर पर भारत को 2-1 से टेस्ट सीरीज हराई थी।

Indian cricket team
Indian cricket team

इसके बाद फिर साल 2001-02 में मेजबान दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भारत को 1-0 से अपने घर पर हराया था। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि इन तीनों सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सौरव गांगुली ने की थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version