इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली व्हाइट सीरीज सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड टीम के सेलेक्टर्स ने घरेलू टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड घोषित कर दिया है।
भारतीय टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। 2028 की तैयारी केलिहाज से यह मैच काफी जरूरी है इसलिए दोनों टीमों ने अपनी मजबूत स्क्वाड ही घोषित की है।
हैरी ब्रुक संभालेंगे कप्तानी
इंडिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए हरे ब्रुक को कप्तान बनाया गया है। पिछले साल जॉस बटलर के कप्तानी छोड़ने के बाद से ही वह टीम की कमान संभाले हुए हैं। इस साल टी20 वर्ल्ड कप में भी वह कप्तान थे। हालांकि उनको इस सीरीज में कप्तानी मिलना इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच 29 जून को खत्म होगा और इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज 1 जुलाई से शुरू होगी। ऐसे में उनके पास दोनों मैचों के बीच सिर्फ 1 दिन का गैप है जो कि काफी कम है।
जोश टंग को मिला मौका
इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज में जोश टंग को भी जगह दी गई है। पहली बार उन्हें इंग्लैंड टीम की टी20 टीम में मौका दिया गया है। वह भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे है और उसके 1 दिन बाद ही शॉर्ट फॉर्मेट की सीरीज में भी खेलेंगे।
जोश की टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म को देखते हुए टी20 टीम में मौका दिया गया है। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड की द हंड्रेड में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और घरेलू टी20 लीग विटालिटी ब्लास्ट में भी प्रदर्शन दमदार है जिसके चलते उन्हें मेडन टी20 कॉलअप मिला है।
भारत के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज़ के लिए इंग्लैंड की टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।
इंडिया बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला T20I: 1 जुलाई 2026, रात 10:00 बजे- रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
दूसरा T20I: 4 जुलाई 2026, शाम 7:00 बजे- एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
तीसरा T20I: 7 जुलाई 2026, रात 10:00 बजे- ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
चौथा T20I: 9 जुलाई 2026, रात 10:00 बजे- काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल
पांचवां T20I:11 जुलाई 2026, शाम 7:00 बजे- द रोज़ बाउल, साउथेम्प्टन।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







