Tuesday, June 23

ENG vs NZ: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। वहीं अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच 25 जून से नॉटिंघम के स्टेडियम में खेला जाने वाला है। तभी तो अब ईसीबी के स्क्वाड ऐलान को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई थी कि अंतिम मैच के लिए कप्तान बेन स्टोक्स की वापसी होगी या नहीं।

तीसरे टेस्ट के लिए स्टोक्स और एटकिंसन की हुई वापसी :-

इसके चलते हुए अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्क्वाड में बेन स्टोक्स को शामिल करने के साथ उनको वापस कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंप दी है। इसके अलावा न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद नाइट कर्फ्यू तोड़कर नाइटक्लब जानें के मामले में और वहां हुए विवाद के चलते स्टोक्स को जांच के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। तब उस विवाद में उनके साथ तेज गेंदबाज गस एटकिंसन का नाम भी शामिल था।

ben stokes
ben stokes

उस समय कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन दोनों को नाइटक्लब जाने के मामले में अनुबंध की कुछ शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप पाया गया था। इसके अलावा इन दोनों खिलाड़ियों को उनके व्यवहार के लिए लिखित चेतावनी भी दी गई है। इसके बाद तब नाइटक्लब में हुए विवाद को लेकर ईसीबी की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया था कि वहां पर हुई मारपीट को लेकर खिलाड़ियों को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।

Gus Atkinson
Gus Atkinson

लेकिन कप्तान बेन स्टोक्स उस झगड़े में शामिल नहीं थे और उन्होंने कोई भी घटना नहीं देखी थी। इसके अलावा ECB को इस मामले में मिले सबूतों से यह पता चला है कि एटकिंसन बिना किसी उकसावे के हुए हमलों का शिकार हुए थे और उन्होंने किसी भी मौके पर जवाबी कार्रवाई नहीं की थी। वहीं अब इस मामले की जांच पूरी होने के बाद दोनों की एकबार फिर से इंग्लैंड के टेस्ट स्क्वाड में वापसी हो गई है।

अभी 1-1 से बराबरी पर है टेस्ट सीरीज :-

Gus Atkinson
Gus Atkinson

इसके अलावा तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लॉर्ड्स के स्टेडियम में खेला गया था। तब उस मैच को इंग्लैंड की टीम ने चार दिनों के अंदर समाप्त करके 115 रनों से अपने नाम कर लिया था। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए केनिंग्टन ओवल के स्टेडियम में 253 रनों से जीत हासिल करके सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। इसके चलते हुए अब यह तीसरा मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम हो गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड इस प्रकार है :-

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version