Wednesday, February 18

AUS vs IND: कप्तान रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के लिए जल्द ही पर्थ में भारतीय टीम से जुड़ने की उम्मीद है। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य 10 और 11 नवंबर के बीच अलग-अलग बैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुआ, लेकिन रोहित ने वहीं रहने का फैसला किया और 15 नवंबर को एक बच्चे का स्वागत किया।

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मुकाबला पर्थ में खेलना है। रोहित की अनुपस्थिति में केएल राहुल सलामी बल्लेबाज के रूप में यशस्वी जायसवाल का साथ दे सकते हैं। हाल ही में यह खबर मिली है कि, कप्तान रोहित पर्थ टेस्ट के दौरान भारतीय टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

AUS vs IND: 24 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम से जुड़ेंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (IND vs NZ 1st Test)
Rohit Sharma

पहले की रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वह 22 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले पर्थ पहुंच जाएंगे, लेकिन यह हमेशा से ही स्पष्ट था कि वह अपनी यात्रा में देरी करेंगे। लेकिन क्रिकबज्ज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बीसीसीआई को पुष्टि की है कि वह रविवार 24 नवंबर को टीम से जुड़ेंगे।

रोहित की अनुपस्थिति में उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह सीरीज के पहले मैच में टीम की कमान संभालेंगे। बुमराह ने खुद नेतृत्व के बारे में बात की और इस बात पर जोर दिया कि हर एक कप्तान अपनी भूमिका के लिए अलग-अलग दृष्टिकोण लेकर आता है।

जसप्रीत बुमराह ने पर्थ टेस्ट की शुरुआत की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा:

यह सम्मान की बात है। मेरी अपनी शैली है। विराट अलग थे, रोहित अलग थे और मेरा अपना तरीका है। यह सौभाग्य की बात है। मैं इसे पद के तौर पर नहीं लेता। मुझे जिम्मेदारी लेना पसंद है। मैंने पहले रोहित से बात की थी। लेकिन यहां आने के बाद मुझे टीम की अगुआई करने के बारे में थोड़ी स्पष्टता मिली।

Jasprit Bumrah (BGT 2024-25)
Jasprit Bumrah (BGT 2024-25)

मैच में कप्तान की भूमिका मिलने पर इस तेज गेंदबाज ने कहा:

मैंने हमेशा तेज गेंदबाजों को कप्तान बनाने की वकालत की है। वे रणनीति के मामले में बेहतर होते हैं। पैट ने शानदार काम किया है। अतीत में भी कई ऐसे उदाहरण हैं। कपिल देव और कई अन्य कप्तानों ने भी ऐसा ही किया है। उम्मीद है कि यह एक नई परंपरा की शुरुआत होगी।

बता दें कि, रोहित शर्मा 2020-21 में पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा थे और उन्होंने दो टेस्ट मैचों में 131 रन बनाए थे। भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में ऐतिहासिक हार के बाद आ रहा है और ऑस्ट्रेलिया में मजबूत वापसी करने के लिए उत्सुक होगा। रोहित और संभावित रूप से गिल के पहले टेस्ट में अनुपस्थित रहने के चलते भारत ने अपनी लाइनअप में भी कुछ बदलाव किया है, जिसमें देवदत्त पडिकल को टीम में शामिल किया गया है और वह चोटिल शुभमन गिल की जगह नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version