Sunday, February 8

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच इस समय ऐतिहासिक एशेज सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला गया था। इसको ऑस्ट्रेलिया ने बड़ी आसानी से जीत लिया था। वहीं अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला गाबा के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाने वाला है।

इस दूसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत हासिल करके सीरीज में अपनी बढ़त को दौगुना करने की सोचेगी। जबकि दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में वापसी करना चाहेगी। इसके चलते हुए अब ऑस्ट्रलिया की टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इसमें अभी भी टीम के कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड शामिल नहीं हैं।

2 दिन में समाप्त हो गया था पर्थ टेस्ट :-

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में कंगारू टीम ने काफी शानदार खेल दिखाया था। इस पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने कंगारू टीम को केवल 205 रनों का लक्ष्य दिया था। इसको ऑस्ट्रेलिया की टीम ने केवल एक सेशन में ही हासिल कर लिया था। इसके चलते हुए उन्होंने पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की थी।

Australia cricket team
Australia cricket team

क्यूंकि उस पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने और बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इस मैच में हेड ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अपनी टीम को लक्ष्य के पार पहुंचा दिया था। जबकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्टार्क ने इंग्लिश टीम को कम स्कोर पर रोकने का काम किया था।

कब खेला जाएगा एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट :-

Australia cricket team
Australia cricket team

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट 4 दिसंबर से ब्रिसबेन गाबा के मैदान पर खेला जाने वाला है। यह मैच लोकल टाइम के हिसाब से दोपहर 2 बजे शुरू होगा। जबकि भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा।

AUS vs ENG Head to Head Records :-

Australia Test Cricket Team
Australia Test Cricket Team

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच अभी तक कुल 361 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को अभी तक 152 टेस्ट में जीत मिली है। जबकि इंग्लैंड की टीम को इनमें से 112 मैचों में जीत मिली है। जबकि इस बीच 97 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। इस बीच अगर हेड टू हेड में रिकॉर्ड देखा जाए तो अभी तक ऑस्ट्रेलिया टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है।

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम :-

स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version