इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वाड में पब विवाद में शामिल कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को ड्रॉप कर दिया गया है। जबकि उनकी जगह पर जाेफरा आर्चर और जॉर्डन कॉक्स को जगह दी गई है। जबकि यह खिलाड़ी इंग्लैंड की कमान संभालते हुए नजर आयेगा। तो चलिए जानते हैं कि इंग्लैंड टीम में किन खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

जो रूट संभालेंगे कप्तानी

लॉर्ड्स टेस्ट मैच जीत के बाद इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन जीत सेलिब्रेट करने के लिए पब गए थे जहां उनकी लड़ाई रग्बी खिलाड़ी से हुई जिसके बाद बेन स्टोक्स और एटकिंसन की लड़ाई हुई। इस मुद्दे के सामने आने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए बेन स्टोक्स को दूसरे टेस्ट में कप्तानी से हटा दिया है।

स्टोक्स की जगह जो रूट को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कैप्टन बनाया गया है। वह पहले भी इंग्लिश टीम की कमान संभाल चुके हैं। साल 2022 में एशेज सीरीज में मिली करारी हार के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। रूट इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने 60 मैचों में 27 जीते हैं।

जोफरा आर्चर की हुई टीम में वापसी

आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाने वाले जोफरा आर्चर की एक बार फिर से इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। जोफरा को पहले मैच में आराम दिया गया था।

क्योंकि पहले मैच और आईपीएल खत्म होने के बीच काफी कम समय था। जिसके चलते उन्हें आराम दिया गया था लेकिन अब दूसरे मैच में उन्हें जगह दी गई है। आर्चर ने आखिरी बार जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज में टेस्ट मैच खेला था। जहां उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था।

जॉर्डन कॉक्स को मिला मौका

इंग्लैंड ने बैन स्टोक्स की जगह पर जॉर्डन कॉक्स को मौका दिया गया है। वह लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे जिसके चलते उन्हें इस मैच में मौका दिया गया है। हालांकि अभी उनका प्लेइंग 11 में खेलना मुश्किल लग रहा है लेकिन सेलेक्टर्स ने उनके डोमेस्टिक में अच्छे परफॉर्मेंस का रिवॉर्ड उन्हें दिया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में लिए इंग्लैंड का स्क्वाड

रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रेव, ओली रॉबिन्सन, जो रूट (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टोंग।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version