Wednesday, March 11

इंग्लैंड की टीम लगभग 4 सालों के बाद ऑस्ट्रेलिया जा रही हैं। पिछले बार दोनों टीमों के बीच जब ऑस्ट्रेलिया में सीरीज हुई थी तब ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा दर्ज की थी। हालाँकि उसके बाद से इंग्लिश टीम ने अपने क्रिकेट खेलने के तरीके में काफी बदलाव किए हैं और वो सिर्फ इस सीरीज को ध्यान में रखकर किए गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर से पर्थ में होनी हैं। दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी कमर कस ली हैं। तो चलिए जानते हैं कि एशेज में कौन सी टीम बाजी मारती हुई दिख रही हैं?

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Australia Vs England Head To Head In Test
Australia Vs England Head To Head In Test

टेस्ट क्रिकेट में अब तक दोनों टीमों ने 345 मैच खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 142 मुकाबले जीते हैं और 110 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 93 मैच ड्रा रहे हैं।

वहीं इंग्लैंड ने खेले 345 मैचों में 110 जीते हैं और 142 मुकाबलों में हार का सामना किया है, जबकि 93 मैच ड्रा हुए हैं।

Australia
England
345 Match 345
142 Won 110
110 Lost 142
93 Draw 93

ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए मुकाबलों में भी इंग्लिश टीम पिछड़ते हुए दिख रही हैं। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 172 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड टीम ने 56 मैच जीते, जबकि 90 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा जबकि 26 मैच ड्रा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू सरजमीं में इंग्लैंड के खिलाफ खेले 172 टेस्ट मुकाबलों में 90 जीते और 56 में हार का सामना करना पड़ा और 26 मैच ड्रा रहे हैं।

Australia
England
172 Match 172
90 Won 56
56 Lost 90
26 Draw 26

पर्थ क्रिकेट ग्राउंड में हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ के पर्थ क्रिकेट ग्राउंड पर एक भी मुकाबला नहीं खेला हैं। यह पहली बार हैं जब दोनों टीमें इस ग्राउंड पर टेस्ट मैच खेलेंगी। इसके पहले पर्थ के वाका में टेस्ट मैच खेले जाते थे। लेकिन 2018 में इस ग्राउंड पर मुकाबले खेले जाते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 729 रन है, जो उन्होंने साल 1930 में क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में बनाया था। वहीं, अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 36 रन है, जो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 1902 में बर्मिंघम में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 729/6
लोवेस्ट स्कोर 36/10

इंग्लैंड के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

इंग्लैंड का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 7 विकेट पर 903 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 1938 में ओवल में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 45 रन है, जो साल 1887 में सिडनी में बनाया गया था।

हाईएस्ट स्कोर 903/7
लोवेस्ट स्कोर 45/10
Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version