ओल्ड ट्रैफ़र्ड, इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफ़र्ड में स्थित है। यह 1857 में मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब के होम ग्राउंड के तौर पर खुला था और 1864 से लैंकेशायर काउंटी क्रिकेट क्लब का होम ग्राउंड रहा है।

2013 से, एमिरेट्स एयरलाइन के साथ स्पॉन्सरशिप डील की वजह से इसे ‘एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफ़र्ड’ के नाम से जाना जाता है। यह मैदान इंग्लिश क्रिकेट इतिहास के कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है।

ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम की बाउंड्री साइज और मुख्य जानकारी

नाम: ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड

स्थान: ग्रेटर मैनचेस्टर, इंग्लैंड

स्थापना: 1857

दर्शक क्षमता: घरेलू मैच – 19,000, अंतरराष्ट्रीय मैच – 26,000

पहला टेस्ट मैच: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (10–12 जुलाई 1884)

पहला वनडे मैच: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (24 अगस्त 1972)

पहला T20I मैच: इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड (13 जून 2008)

पहला महिला टेस्ट: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (19–21 जून 1976)

पहला महिला वनडे: इंग्लैंड बनाम भारत (6 जुलाई 1999)

पहला महिला T20I: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (10 सितंबर 2012)

पवेलियन एंड: जेम्स एंडरसन एंड, ब्रायन स्टैथम एंड

होम टीम: लंकाशायर, इंग्लैंड पुरुष टीम, इंग्लैंड महिला टीम, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स

Old Trafford Cricket Stadium Pitch Report

ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी गति के गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहाँ पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बल्लेबाजी में लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।

ओल्ड ट्रैफर्ड की स्क्वायर बाउंड्री भी बहुत छोटी नहीं है, जिसकी वजह से इसको पार करना मुश्किल होता है।

रात के मैचों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम हो जाती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से

बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

टॉस– टॉस जीतकर पहले बैटिंग।

नई बॉल से बॉलर्स को थोड़ी स्विंग।

एवरेज स्कोर– 136

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 141

2nd इनिंग एवरेज स्कोर– 133

टोटल चेज करने वाली टीम की जीत– 1

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत– 1

हाईएस्ट स्कोर– 150/3 इंग्लैंड विमेंस बनाम इंडिया विमेन (2012)

लोएस्ट स्कोर– 122/6 वेस्टइंडीज विमेंस बनाम इंग्लैंड विमेंस (2012)

हाईएस्ट टोटल चेज– 127/4 इंडिया विमेंस बनाम इंग्लैंड विमेंस (2025)

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड– 150/3 इंग्लैंड विमेंस बनाम इंग्लैंड विमेंस (2012)

Most Asked FAQs

1. टी20 इंटरनेशनल में ओल्ड ट्रैफर्ड में हाईएस्ट टोटल?

टी20 इंटरनेशनल में ओल्ड ट्रैफर्ड में हाईएस्ट टोटल 150 रन है, जो कि इंगलैंड ने वेस्टइंडीज विमेंस के खिलाफ बनाया था।

2. टी20 इंटरनेशनल में ओल्ड ट्रैफर्ड में लोवेस्ट टोटल?

टी20 इंटरनेशनल में ओल्ड ट्रैफर्ड में लोवेस्ट टोटल का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 122 रन बनाए थे।

3. टी20 इंटरनेशनल में ओल्ड ट्रैफर्ड में हाईएस्ट टोटल चेज?

टी20 इंटरनेशनल में ओल्ड ट्रैफर्ड में हाईएस्ट टोटल चेज 127 रन का है, जो कि इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ किया था।

4. टी20 इंटरनेशनल में ओल्ड ट्रैफर्ड की विकेट किसके लिए मददगार है?

टी20 इंटरनेशनल में ओल्ड ट्रैफर्ड की विकेट बैटिंग फ्रेंडली हो गई है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version