Tuesday, March 10

Alyssa Healy: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज कप्तान एलिसा हीली ने मंगलवार को अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। इसके अलावा उन्होंने घोषणा कर दी है कि वह भारत के खिलाफ आने वाली मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो जाएंगी।

इसके अलावा वह अपने 16 साल लंबे करियर का अंत लगभग 300 मैच खेलकर और खेल के तीनों फॉर्मेट में 7,000 से अधिक रन बनाकर करने वाली हैं। इसके चलते हुए अब आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को नई कप्तान की तलाश भी रहेगी।

एलिसा हीली ने किया रिटायरमेंट का ऐलान :-

Alyssa Healy
Alyssa Healy

इसके अलावा अब जून-जुलाई में खेले जाने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। क्यूंकि अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज कप्तान एलिसा हीली ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।

वहीं अब वह भारत के साथ खेली जाने वाली मल्टी फॉर्मेट सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगी। इसके अलावा उन्होंने साल 2023 में मैग लेनिंग के बाद टीम की कमान संभाली थी। उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक से बढ़कर एक बड़ी जीत दिलाईं है।

एलिसा हीली रहीं सभी खिताबी जीतों का हिस्सा :-

Alyssa Healy
image source : X

इसके अलावा दिग्गज बल्लेबाज एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया द्वारा जीते गए आठ ICC वर्ल्ड कप खिताबी जीत का हिस्सा भी रही हैं। इस बीच उनके नाम पर कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। इनमें वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे अधिक निजी स्कोर और T20 इंटरनेशनल में एक विकेटकीपर द्वारा सबसे अधिक डिसमिसल जैसे रिकॉर्ड शामिल हैं।

इसके अलावा उनको साल 2019 में बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड भी मिला था। जबकि इस बीच उनको 2 बार ICC महिला T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था। इसके अलावा वह साल 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया की गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रही थीं।

जानिए संन्यास को लेकर क्या बोलीं हीली :-

इसके चलते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की एक ऑफिशियल रिलीज में एलिसा हीली ने कहा है कि, “मिली-जुली भावनाओं के साथ, भारत के खिलाफ आने वाली सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए मेरी आखिरी रहेगी। वहीं मुझे अभी भी अपने देश के लिए खेलने का जुनून है, लेकिन मैंने कहीं न कहीं वह कॉम्पिटिटिव भावना खो दी है जिसने मुझे शुरुआत से प्रेरित रखा था। इसलिए अब मुझे रिटायर होने का सही समय लगता है।”

इसके आगे इन्होने कहा कि, “यह जानते हुए कि मैं इस साल T20 वर्ल्ड कप में नहीं जा रही हूं और टीम के पास तैयारी के लिए सीमित समय है। मैं भारत के खिलाफ T20 मैचों का हिस्सा नहीं बनूंगी। लेकिन मुझे अपने करियर को खत्म करने और भारत के खिलाफ घर पर ODI और टेस्ट टीम की कप्तानी करने का मौका मिलने पर खुशी है। यह हमारे लिए कैलेंडर की सबसे बड़ी सीरीज में से एक है।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version