सितंबर में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरे के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार गेंदबाज कैलम विडलर ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ के वजह से ऑस्ट्रेलिया ए की टीम से बाहर हो गए हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के चोटिल तेज गेंदबाजों की लिस्ट में एक और खिलाड़ी का नाम जुड़ गया, इनके अलावा पहले टेस्ट से कप्तान पैट कमिंस, लान्स मौरिस और ब्रॉडी काउच भी चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

कैलम विडलर ने कब खेला था अपना आखिरी मैच

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया ए टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत बीच 30 सितंबर से होनी है। विडलर ने लास्ट मैच मार्च में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेफील्ड शील्ड 2024-25 के फाइनल में खेला था उस दौरान कैलम ने पांच विकेट चटकाए थे। इसके बावजूद भी इनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

क्वींसलैंड के हाई परफोर्मेंस महाप्रबंधक जो डावेस ने ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ से बात करते हुए कहा कि कैलम को ट्रेनिंग के दौरान दर्द हुआ था, इसकी सूचना उन्होंने टीम मैनेजमेंट को दी थी। स्कैन के बाद में पता चला कि कैलम विलडर को स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें ठीक होने में काफी समय लग सकता है। इसके बाद विलडर काफी निराश हैं।

16 सितम्बर से होने वाली इस सीरिज से पहले ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाड़ी लांस मॉरिस और ब्रॉडी काउच भी चोट की वजह से बाहर हो गए थे।

स्ट्रेस फ्रैक्चर क्या है

खेल दौरान होने वाली सबसे आम चोटों में से एक है स्ट्रेस फ्रैक्चर। इस तरह के चोट से उबरना मुश्किल हो सकता है। यह एक अति उपयोग से होने वाली चोट है। ये तब होता है जब मांसपेशियां बहुत थक जाती हैं और अतिरिक्त आघात को सहन करने में असमर्थ हो जाती हैं। थकी हुई मांसपेशी तनाव के ओवरलोड को हड्डी पर स्थानांतरित कर देती है, जिससे एक छोटी सी दरार पड़ जाती है जिसे स्ट्रेस फ्रैक्चर कहा जाता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version