PAK vs BAN: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पहले वनडे मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। वहीं इस जीत के चलते हुए अब बांग्लादेश की टीम ने इन 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच शेर-ए बांग्ला स्टेडियम में खेला गया था। इस पहले वनडे मैच में पाकिस्तान की टीम अपने बल्लेबाज फहीम अशरफ के 37 रनों की पारी के चलते हुए 114 रन बनाने में कामयाब रही थी।
इसके बाद इन रनों के जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 15.1 ओवरों में ही केवल अपने 2 विकेट गंवाकर उस छोटे से लक्ष्य को हासिल कर लिया था। वहीं इस मैच में बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने 5 विकेट लेकर कीर्तिमान रचा है। जबकि इसकी मैच में बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी में तंजीद हसन तमीम ने शानदार अर्धशतक लगाया है।
तंजीद हसन तमीम ने दिलाई बांग्लादेश को शानदार शुरुआत :-
इस मैच में पाकिस्तान टीम के द्वारा दिए गए 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पारी की शुरुआत तंजीद हसन तमीम और सैफ हसन ने की थी। इसके बाद बांग्लादेशी टीम को पहला झटका 27 रन के स्कोर पर लगा था।

क्यूंकि तब सैफ हसन को पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफरीदी ने आउट किया था। इस मैच में सैफ हसन 10 गेंदों पर केवल 4 रन बनाकर ही आउट हो गए। इसके बाद फिर तंजीद हसन तमीम और नजमुल हुसैन शान्तो ने दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की अहम साझेदारी कर अपनी टीम की जीत को पक्का कर दिया था।
तंजीद हसन तमीम ने लगाया शानदार अर्धशतक :-
इसके अलावा इस मैच में बांग्लादेशी खिलाड़ी नजमुल हुसैन शान्तो अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद नहीं लौटे थे। क्यूंकि वह 33 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हो गए थे। उनको पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर ने आउट किया था।

इसके बाद फिर बांग्लादेशी टीम को तंजीद हसन तमीम और लिटन दास ने जीत दिलाई थी। वहीं इस मैच में तंजीद हसन तमीम ने शानदार अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 42 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली है। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 5 शानदार छक्के भी लगाए।
पाकिस्तान ने की बेहद ही खराब बल्लेबाजी :-

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम केवल 30.4 ओवरों में 114 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इस टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन फहीम अशरफ के बल्ले से आए। उन्होंने 37 रनों की पारी खेली थी। जबकि अन्य बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 27 रन बनाए थे। उनके अलावा मोहम्मद रिजवान ने अपनी टीम के लिए 10 रन बनाए। इसके अलावा पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया था।
बांग्लादेशी गेंदबाजी ने किया शानदार प्रदर्शन :-
बांग्लादेश टीम के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अकेले ही पाकिस्तान की आधी टीम को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। क्यूंकि इस मैच में उन्होंने अपने अकेले के दम पर पाकिस्तान के शुरुआती 5 विकेट लेकट उनके बैटिंग ऑर्डर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था। इस मैच में उन्होंने साहिबजादा फरहान, शमील हुसैन, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर) और सलमान आगा को आउट किया था।

इसके चलते हुए उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपना पहला 5 विकेट हॉल भी ले लिया है। इसके अलावा अन्य गेंदबाज मेहदी हसन मिराज ने 3 विकेट लिए थे। उन्होंने हुसैन तलत, अब्दुल समद और पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफरीदी को आउट किया था। जबकि तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान को एक-एक विकेट मिला।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







