Monday, February 2

International Centurie: अभी हाल ही में समाप्त हुई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का बल्ला जमकर चला था। इसमें खेलते हुए उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 मैचों में 500 से अधिक रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक भी आए थे। इसके अलावा वह भारत के खिलाफ सभी प्रारूप को मिलाकर सर्वाधिक शतक (संयुक्त रूप से) लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। आइए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. जो रूट :-

अभी हाल ही में भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस पूरी सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए 67.12 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 537 रन बनाए थे।

Joe Root
Joe Root

वहीं इस सीरीज के दौरान रूट भारत के खिलाफ सभी प्रारूपों में 15 से ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बने थे। क्यूंकि उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट में 13 शतक और वनडे में 3 शतक लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 93 पारियों में 53.59 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 4,395 रन बनाए हैं।

चौथे सर्वाधिक टेस्ट शतक वाले बल्लेबाज हैं रूट :-

Joe Root
Joe Root

इसके चलते हुए अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रुट टेस्ट क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा शतक (39) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। क्यूंकि उन्होंने अब इस मामले में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगाकारा (38) को पीछे छोड़ दिया है। जबकि उनसे आगे सचिन तेंदुलकर (51), जैक्स कैलिस (45) और रिकी पोंटिंग (41) हैं।

2. स्टीव स्मिथ :-

इस मामले में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का नाम आता है। उन्होंने भी भारतीय टीम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 शतक लगाए थे। वहीं इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टेस्ट में भारत के खिलाफ 11 शतक बनाए हैं।

Steve Smith
image source via getty images

इस बीच उनके बल्ले से भारत के खिलाफ कुल 2,356 रन भी आए हैं। जबकि वनडे फॉर्मेट में उन्होंने भारत के खिलाफ 53.19 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1,383 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने भारत के खिलाफ 5 शतक भी लगाए हैं। इसके चलते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम के खिलाफ 52.21 की बल्लेबाजी औसत के साथ 3,968 रन बनाए थे।

3. रिकी पोंटिंग :-

इस सूचि में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने सभी भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई थी। वहीं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ कुल 14 शतक भी लगाए थे।

Ricky Ponting
Ricky Ponting

इस बीच अगर टेस्ट प्रारूप की बात करें तो पोंटिंग ने भारत के खिलाफ 51 पारियों में 54.36 की बल्लेबाजी औसत के साथ 2555 रन बनाए थे। जबकि वनडे फॉर्मेट में उन्होंने भारत के खिलाफ 2,164 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 6 शानदार शतक भी लगाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version