Sunday, March 15

15 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाले एक अवॉर्ड समारोह में राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी को भारतीय क्रिकेट में उनके लंबे समय तक दिए गए शानदार योगदान के लिए BCCI का कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। वहीं महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने और उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली मिताली राज को भी इसी सम्मान से नवाजा जाएगा।

इसी समारोह में शुभमन गिल को 2024-25 सीज़न के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दूसरी बार बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष) के पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं स्मृति मंधाना को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते करियर में पांचवीं बार बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला) का यह अवॉर्ड मिलेगा।

घरेलू क्रिकेट की बात करें तो मुंबई की इरा जाधव को बेस्ट महिला घरेलू क्रिकेटर के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं हरियाणा की शैफाली वर्मा को सीनियर घरेलू वनडे में शानदार प्रदर्शन के लिए इसी ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा मुंबई के आयुष म्हात्रे को घरेलू लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट में बेहतरीन ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड मिलेगा, जबकि विदर्भ के हर्ष दुबे को 2024-25 रणजी ट्रॉफी सीज़न में शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए यही सम्मान दिया जाएगा।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को भी BCCI घरेलू टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित करेगा, क्योंकि टीम ने इस सीज़न में चार खिताब अपने नाम किए और दो में रनर-अप रही।

इसके साथ ही पहली बार भारत की उन सभी टीमों को भी सम्मान दिया जाएगा जिन्होंने ICC ट्रॉफी जीती है। इनमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली सीनियर पुरुष टीम, महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 की विजेता सीनियर महिला टीम, 2026 में वर्ल्ड कप जीतने वाली अंडर-19 टीम और 2025 में खिताब जीतने वाली महिला अंडर-19 टीम शामिल हैं। BCCI ने इसे ग्लोबल लेवल पर भारतीय क्रिकेट की उपलब्धियों का सुनहरा दौर बताया है।

अन्य अवॉर्ड विजेता

  • ODI में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली (महिला) – दीप्ति शर्मा
  • ODI में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली (महिला) – स्मृति मंधाना
  • बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यूटेंट (महिला) – एन श्री चरणी
  • बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यूटेंट (पुरुष) – हर्षित राणा
  • अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले – यशबर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
  • अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले – किशन सरकार (त्रिपुरा)
  • अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले – शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)
  • अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले – प्रीतम राज (बिहार)
  • अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले – हेमचूडेशन जे (तमिल) नाडु)
  • अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – अर्काजीत रॉय (त्रिपुरा)
  • अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – नित्या जे पंड्या (बड़ौदा)
  • अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – राघवन राममूर्ति (पांडिचेरी)
  • अंडर-23 कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र)
  • अंडर-23 कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – दीपज्योति सैकिया (असम)
  • अंडर-23 कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – मैकनील एचएन (कर्नाटक)
  • अंडर-23 कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी नायडू ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) – आर जशवंत श्रीराम (पांडिचेरी)
  • रणजी ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ – हर्ष दुबे (विदर्भ)
  • रणजी ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ – जे सुचित (नागालैंड)
  • रणजी ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – यश राठौड़ (विदर्भ)
  • रणजी ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – स्नेहल कौथंकर (गोवा)
  • घरेलू क्रिकेट में सबसे अच्छे अंपायर (2023-24) – उल्हास गंधे (विदर्भ)

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version