Monday, August 18

न्यूजीलैंड ने 28 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही आगामी टी20 अन्तर्राष्ट्रीय सीरीज के लिए कैंटरबरी के युवा आक्रामक खिलाड़ी Bevon Jacobs को टी20 टीम में शामिल किया है।

हाल ही में IPL 2025 के मेगा ऑक्शन मुंबई इंडियंस (MI) द्वारा खरीदे गए बेवॉन जैकब्स ने सोमवार (23 दिसंबर) को श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड XI के लिए 16 गेंदों पर 39 रन बनाए थे।

Bevon Jacobs
Bevon Jacobs

जैकब्स ने पिछले साल न्यूजीलैंड के घरेलू टी20 टूर्नामेंट सुपर स्मैश में ध्यान अपनी ओर खींचा था, जहां उन्होंने कैंटरबरी किंग्स के लिए फिनिशर के रूप में 188.73 की स्ट्राइक रेट से रन (6 पारियों में 134) बनाए थे।

न्यूजीलैंड के चयनकर्ता सैम वेल्स ने कहा, “बेवॉन और उनके परिवार के लिए यह निश्चित रूप से एक रोमांचक समय है। वह बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और हम उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के लिए उत्सुक हैं। उसके पास साफ़ तौर से बल्ले से बहुत ताकत है, लेकिन उसने लंबे प्रारूपों में भी दिखाया है कि उसके पास एक अच्छी तकनीक और स्वभाव है।”

ऐसा रहा है  बेवॉन जैकब्स का अब तक का टी20 करियर

Bevon Jacobs
Bevon Jacobs

यदि बेवॉन जैकब्स ने अपने अब तक के टी20 करियर में सिर्फ 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6 पारियों में बल्लेबाजी की है और 188.73 की स्ट्राइक रेट से 134 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले साल सुपर स्मैश लीग 2023-24 में कैंटरबरी की ओर से ऑकलैंड के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने उस मुकाबले में 20 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाए थे।

22 वर्षीय जैकब्स अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, इसीलिए वह किसी भी टी20 मैच में एक बेहतरीन फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। उनकी इसी क्षमता के चलते मुंबई इंडियंस ने उन्हें IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फाउलकेस (केवल टी20), मिच हे, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स (केवल टी20), टॉम लैथम (केवल वनडे), डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके (केवल वनडे), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन (केवल टी20), नाथन स्मिथ, विल यंग (केवल वनडे)।

बता दें कि, इस साल की शुरुआत में घर से बाहर व्हाइट बॉल से अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जैक फाउलकेस, मिच हे और टिम रॉबिन्सन की तिकड़ी को पहली बार घरेलू सीरीज़ में खेलने का मौका मिलेगा।

पिछले महीने श्रीलंका के यादगार रिकॉर्ड तोड़ने वाले दौरे के बाद हे को वनडे और टी20 दोनों टीमों में जगह मिली है। दांबुला में पहले टी20 मैच में, हे ने एक टी20 पारी में सबसे ज़्यादा शिकार (पांच कैच और एक स्टंपिंग) करने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने पल्लेकेले में दूसरे वनडे में 49 रन भी बनाए।

हे टी20 अन्तर्राष्ट्रीय सीरीज में कीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा, वनडे में उन्हें मौजूदा टॉम लैथम के बल्लेबाजी और कीपिंग कवर के तौर पर चुना गया है। लैथम के अलावा, विल ओ’रूर्के और विल यंग भी वनडे के लिए खेलते नजर आएंगे, जो जैकब्स, फाउलकेस और रॉबिन्सन की जगह लेंगे, जिन्हें केवल टी20 अन्तर्राष्ट्रीय के लिए चुना गया है।

ओ’रूर्के को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते टी20 अन्तर्राष्ट्रीय सीरीज से आराम दिया गया है, क्योंकि इस तेज गेंदबाज ने हाल ही में श्रीलंका, इंग्लैंड और भारत के खिलाफ लगातार आठ टेस्ट मैच खेले हैं।

उनके अलावा, रचिन रविन्द्र, डेरिल मिशेल और मैट हेनरी की तिकड़ी टी20 और वनडे दोनों के लिए वापसी करेगी, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए पिछले महीने श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इन दोनों सीरीजों में मिशेल सेंटनर पहली बार नियमित कप्तान के रूप में नजर आएँगे। जनवरी 2025 में खेली जाने वाली वनडे सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम चुनने से पहले न्यूजीलैंड की आखिरी सीरीज होगी।

यह भी बता दें कि, न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ल्यूक रोंची इस घरेलू सीजन के लिए कीवी टीम के मुख्य कोच होंगे, जबकि गैरी स्टीड लंबे समय तक पद पर रहने के बाद अवकाश लेंगे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

नीतिश कुमार मिश्र (Neetish Kumar Mishra) एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की गहरी समझ के साथ, खेल समाचार, आंकड़े, मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड रिकॉर्ड और फैंटेसी 11 प्रेडिक्शन में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version