Sunday, February 8

भारत सनातन प्रीमियर लीग (SPL) 2026 में देश के वीरों और महापुरुषों के नाम पर बनी 8 टीमें मैदान में उतरकर खेल के साथ राष्ट्रभाव का संदेश देंगी।

कथावाचक पंडित देवकीनंदन ठाकुर के संरक्षण में आयोजित होने वाला भारत सनातन प्रीमियर लीग यानी SPL 2026 केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि यह देश के युवाओं को इतिहास, त्याग और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का प्रयास भी है। इसी सोच के तहत टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमों के नाम भारत के महान योद्धाओं और महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं।

आयोजकों का मानना है कि जब खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे, तो वे सिर्फ एक टीम का नहीं, बल्कि उस महान व्यक्तित्व की विरासत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिनके नाम पर उनकी टीम बनी है। इससे युवाओं में आत्मगौरव, अनुशासन और देशभक्ति की भावना मजबूत होगी।

SPL 2026 में हिस्सा लेने वाली 8 टीमें

भारत सनातन प्रीमियर लीग 2026 में देश के अलग अलग राज्यों से कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम अपने राज्य के साथ साथ एक महान भारतीय व्यक्तित्व की प्रेरणा लेकर मैदान में उतरेगी।

1. छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स (महाराष्ट्र)

2. सुभाष चंद्र बोस फ्रीडम XI (पश्चिम बंगाल)

3. सरदार भगत सिंह ब्रिगेड (पंजाब)

4. रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स (उत्तर प्रदेश)

5. अहिल्या माता गार्जियन्स (मध्य प्रदेश)

6. सम्राट अशोक लायंस (दिल्ली)

7. चंद्रशेखर आजाद सेना (उत्तराखंड)

8. महाराणा प्रताप रणबांकुरे (राजस्थान)

नामों के पीछे छुपा संदेश

SPL 2026 की सभी टीमों के नाम यह स्पष्ट करते हैं कि यह टूर्नामेंट सिर्फ रन और विकेट तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य युवाओं को यह याद दिलाना है कि खेल के साथ साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम भी उतना ही जरूरी है।

आयोजकों का मानना है कि जब युवा इन महान नामों के साथ मैदान में खेलेंगे, तो वे उनके आदर्शों को अपने जीवन में भी अपनाने की कोशिश करेंगे। यही सोच भारत सनातन प्रीमियर लीग को बाकी क्रिकेट टूर्नामेंट्स से अलग बनाती है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version