Saturday, March 21

दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित लीग में से एक बिग बैश लीग का फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाना है। यह मैच 5 बार की चैंपियन स्कॉर्चर्स और 3 बार की चैंपियन सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला जाना है।

बीबीएल के 15 सीजन में 5 बार दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें 3 बार पर्थ ने तो वहीं 2 बार सिडनी ने बाज़ी मारी है और यह 6वी बार है जब दोनों टीमें फाइनल मुकाबला खेलेंगी। तो चलिए जानते हैं कि आप बीबीएल 15 का फाइनल मुकाबला फ्री में कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।

बिग बैश लीग का फाइनल मुकाबला कहाँ खेला जाएगा?

बिग बैश लीग का फाइनल मुकाबला सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच पर्थ के पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1:15 बजे और मुकाबला 1:45 बजे शुरू होगा।

बीबीएल के मैच का फॉर्मेट?

बिग बैश लीग टी20 फॉर्मेट में खेला जाता है। यह ऑस्ट्रेलिया का प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट है। पिछली बार होबार्ट हरिकेन्स ने इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। लेकिन इस बार सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स फाइनल में आमने-सामने होंगी।

भारत में बिग बैश लीग के फाइनल का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

बीबीएल के फाइनल मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविज़न पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

बीबीएल 15 के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

बीबीएल 15 के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

बिग बैश लीग का फाइनल मैच फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच बिग बैश लीग के फाइनल मैच का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version