Brisbane Heat और Perth Scorchers के बीच खेला गया यह मुकाबला Big Bash League के इतिहास का सबसे विस्फोटक और रिकॉर्ड्स से भरा मैच साबित हुआ।
Big Bash League 2025-26 का छठा मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं रहा, क्योंकि Brisbane के गाबा मैदान पर रन, छक्के और रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। इस मैच में Perth Scorchers ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन बनाए, लेकिन जवाब में Brisbane Heat ने 258 रन का विशाल लक्ष्य केवल 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस मुकाबले में मैट रेनशॉ को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
यह मुकाबला सिर्फ जीत और हार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने BBL के कई पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया। दर्शकों को आखिरी गेंद तक सांस रोककर देखने वाला रोमांच मिला और स्टेडियम में मौजूद 24 हजार से ज्यादा फैंस ने इस ऐतिहासिक रात को करीब से देखा।
Perth Scorchers की पारी का पूरा हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी Perth Scorchers की शुरुआत बेहद खराब रही, जब Mitchell Marsh केवल 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद Finn Allen और Cooper Connolly ने पारी को संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की और रन गति को तेजी से आगे बढ़ाया।
Finn Allen ने 38 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 8 छक्के निकले। वहीं Cooper Connolly ने भी 37 गेंदों में 77 रन की विस्फोटक पारी खेली और Brisbane के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।
मिडिल ऑर्डर में Aaron Hardie, Ashton Turner और Nick Hobson ने छोटी लेकिन तेज पारियां खेलीं, जिससे Scorchers 20 ओवर में 257 रन तक पहुंचने में सफल रही। यह स्कोर BBL में किसी भी टीम के लिए मजबूत माना जाता है, लेकिन इस दिन यह भी काफी नहीं साबित हुआ।
Brisbane Heat का ऐतिहासिक रन चेज
258 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Brisbane Heat की शुरुआत भले ही Colin Munro के शून्य पर आउट होने से खराब रही, लेकिन इसके बाद जो हुआ वह BBL इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।
Matt Renshaw और Jack Wildermuth ने दूसरे विकेट के लिए ऐसी साझेदारी की, जिसने मैच की दिशा पूरी तरह बदल दी। Renshaw ने 51 गेंदों में 102 रन बनाए, जबकि Wildermuth ने 54 गेंदों में नाबाद 110 रन ठोक दिए। दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और Scorchers के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।
इस साझेदारी की खास बात यह रही कि दोनों ने लगातार रन रेट को 13 के आसपास बनाए रखा, जिससे लक्ष्य कभी भी मुश्किल नहीं लगा। अंत में Brisbane Heat ने 19.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया और BBL इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा किया।
इस मैच में बने बड़े रिकॉर्ड्स
1. BBL इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज
Brisbane Heat ने 258 रन का लक्ष्य हासिल कर Big Bash League का सबसे बड़ा सफल रन चेज अपने नाम किया। इससे पहले सबसे बड़ा रन चेज 230 रनों का था, जो 2022-23 सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ एडिलेड में किया था।
2. BBL में सबसे ज्यादा मैच एग्रीगेट
इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 515 रन बनाए, जो BBL इतिहास का सबसे बड़ा मैच एग्रीगेट है। इससे पहले सबसे ज्यादा मैच अग्रीगेट 2022-23 सीजन में एडिलेड में एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम होबार्ट हरिकेंस मुकाबले में बना था, जिसमें दोनों टीमों ने मिलकर 459 रन बनाए थे।
3. एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के
इस मैच में कुल 36 छक्के लगे, जो BBL के एक मुकाबले में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 2020-21 सीजन में करारा ओवल में खेले गए सिडनी सिक्सर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स मुकाबले में 26 छक्के लगे थे।
4. Heat बनाम Scorchers मुकाबले में सबसे ज्यादा मैच अग्रीगेट
Brisbane में खेला गया यह मुकाबला Heat और Scorchers के बीच सबसे ज्यादा रनों वाला मैच बन गया। इस पहले दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में सबसे ज्यादा रन 2021-22 सीजन में पर्थ में बना था, जब दोनों टीमों ने मिलाकर 392 रन बनाए थे।
5. ब्रिसबेन हीट ने बनाया BBL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल और पर्थ स्कॉर्चर्स का तीसरा सबसे बड़ा टोटल
इस मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए BBL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल (257/6) बनाया, लेकिन ब्रिसबेन हीट ने रन चेज में 258/2 बनाकर उन्हें BBL इतिहास में सबसे बड़ा टोटल बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर धकेल दिया। हालाँकि, BBL इतिहास में सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड अब भी मेलबर्न स्टार्स के नाम दर्ज है, जो उन्होंने 2022-23 सीजन में होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ मेलबर्न में बनाया था।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







