Friday, February 13
Test Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने जा रही है। इन दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मुकाबले काफी रोमांचक होते हैं। तभी तो अब इन दोनों के बीच खेली  जाने वाली इस टेस्ट सीरीज से पहले यह जानना रोचक होगा कि भारत ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कौन-कौन से सबसे बड़े स्कोर बनाए हैं। क्यूंकि यह आंकड़े भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन और टीम की मजबूती को भी दर्शाते हैं।

1. साल 2016 में 759/7 :-

साल 2016 में इंग्लैंड की क्रिकेट टीम सीरीज खेलने के लिए भारत के दौरे पर आई थी। तब इस टेस्ट सीरीज का पांचवा टेस्ट मैच चेन्नई में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने कुल 477 रन बनाए थे।
indian test cricket team
indian test cricket team
इन रनों के जवाब में भारतीय टीम ने तब 759/7 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया था। वहीं यह इन दोनों देशों के बीच टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। उस समय भारत के बल्लेबाज करुण नायर ने 303 रन की शानदार पारी खेली थी। इस मैच को भारतीय टीम ने पारी और 75 रनों से जीत लिया था।

2. साल 2007 में 664 रन :-

साल 2007 में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। उस समय इस टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच द ओवल में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 664 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके अलावा यह भारतीय टीम का इंग्लैंड की टीम के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर भी है।
indian test cricket team
indian test cricket team
इस मैच में खेलते हुए अनिल कुंबले के बल्ले से शतकीय पारी (110) भी आई थी। इसके अलावा उस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 92 रन, दिनेश कार्तिक ने 91 रन और सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 82 रन भी आए थे। उस समय यह मैच ड्रा रहा था।

3. साल 2016 में 631 रन :-

साल 2016 में इंग्लैंड की टीम और भारतीय टीम के बीच में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। तब इस टेस्ट सीरीज को भारत ने 4-0 से जीता था। इस टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मुंबई में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम केवल 400 रन ही बना पाई थी।
indian test cricket team
indian test cricket team
इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 631 रन बना दिए। इस मैच में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले से 235 रन आए थे। इसके अलावा मुरली विजय (136) और जयंत यादव (104) ने भी शानदार शतक लगाए थे।  वहीं उस मैच को भारतीय टीम ने पारी और 36 रन से जीत लिया था।

4. साल 2002 में 628/8 :-

साल 2002 में भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर खेलने गई थी। इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लीड्स-हेड‍िंग्ले में खेला गया था। वहीं इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 628/8 का स्कोर खड़ा कर दिया था।
indian test cricket team
image source vis getty images
इसके अलावा यह भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी है। भारत की इस पारी में राहुल द्रविड़ (148), तेंदुलकर (193) और सौरव गांगुली (128) के बल्ले से शानदार शतक निकले थे। इसके बाद भारतीय टीम ने इस मैच को पारी और 46 रनों से जीतकर अपने नाम किया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version