Border Gavaskar Trophy: भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम की कप्तानी पैट कमिंस करने वाले है। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस पहले टेस्ट मैच में नाथन मैकस्वीनी पहली बार उस्मान ख्वाजा के साथ पारी का आगाज करने वाले है।

अभी हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत से पहले इंडिया-ए और ऑस्ट्रलिया-ए के बीच दो अनऑफीशियल टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया-ए ने इंडिया-ए का 2-0 से सूपड़ा साफ किया था। तभी तो इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर नाथन मैकस्वीनी को पर्थ में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के पहले टेस्ट के लिए टीम में जगह दी गई है।

नाथन मैकस्वीनी ने इंडिया-ए के खिलाफ खेली गई दो अनऑफीशियल टेस्ट की चार पारियों में 55.33 की औसत से 166 रन बनाए थे। तभी तो अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में नाथन मैकस्वीनी को डेविड वॉर्नर की जगह ओपनिंग की जिम्मदेरी सौंपी जा सकती है। क्यूंकि वॉर्नर के रिटायरमेंट के बाद ऑस्ट्रेलिया को अब तक कोई पर्मानेंट ओपनर नहीं मिल सका है।

जबकि जोश इंगलिस को भी पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह मिली है। इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2025 (Border Gavaskar Trophy) में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रहा है।
जॉर्ज बैली ने बताई मैकस्वीनी को चुनने की वजह :-

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2025 (Border Gavaskar Trophy) से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बैली इस बात को साफ कर चुके थे कि स्टीव स्मिथ अपने पुराने बैटिंग क्रम में नजर आएंगे। तभी तो अब नाथन मैकस्वीनी के चुनने की वजह पर जॉर्ज बैली ने कहा है कि, “मैकस्वीनी ने हाल ही में अपने शनदार खेल से दिखाया है कि वह रन बना सकते हैं। उनके इसी शानदार डोमेस्टिक रिकॉर्ड्स की वजह से उन्हें टीम में शामिल किया गया है। क्यूंकि उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए काफी रन बनाए है।
Border Gavaskar Trophy इन खिलाड़ियों को भी मिली जगह :-

वहीं इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया-ए का हिस्सा रहने वाले तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को भी ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है। क्यूंकि बोलैंड ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले गेंदबाज हैं। जबकि पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया टीम में ज्यादातर मुख्य खिलाड़ियो को इस बार शामिल किया गया है। ये सभी बीते कुछ वक्त से टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।
पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम :-
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क.
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








