Saturday, February 21

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक टी-20 विश्व कप के इतिहास में 2 बार खिताब जीता है। भारतीय टीम ने पहली बार साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इसका खिताब जीता था। जबकि इसके काफी सालों बाद रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने साल 2024 में इसका खिताब दुबारा से जीता था। इसके अलावा साल 2007 से लेकर 2024 तक के संस्करणों में भारतीय टीम को कुछ करारी हार भी मिली है। आइए उनके बारे में भी एक बार जान लेते हैं।

1. साल 2014 टी-20 विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका से हारा था भारत :-

भारतीय क्रिकेट टीम को साल 2014 के संस्करण में श्रीलंका की टीम के खिलाफ फाइनल मैच हारना पड़ा था। तब यह भारतीय टीम इसकी उपविजेता रही थी। उस समय यह फाइनल मैच मीरपुर में खेला गया था। तब इस फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Virat Kohli
Virat Kohli

वहीं तब भारत के लिए विराट कोहली ने 77 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में श्रीलंकाई टीम ने यह मैच 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था। उस समय श्रीलंका के लिए बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने 52 रन की शानदार पारी खेली थी।

2. साल 2016 के सेमीफाइनल में 193 रन के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रही थी भारतीय टीम :-

इसके बाद फिर साल 2016 के संस्करण के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उस समय यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। तब भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया था।

virat kohli
virat kohli

तब भी भारत की तरफ से विराट कोहली ने 89 रन की पारी खेली थी। इसक बाद इन रनों के जवाब में कैरेबियाई टीम ने अपने बल्लेबाज लेंडल सिमंस (82*), जॉनसन चार्ल्स (52) और आंद्रे रसेल (43*) की शानदार पारियों की मदद से 19.4 ओवर में ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

3. साल 2021 में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया :-

इसके बाद साल 2021 के टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को एकतरफा हराया था। उस मैच में शाहीन अफरीदी ने अपने शुरुआती स्पेल में ही भारत के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया था। इसके बाद टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन तक पहुंचाया था।

Virat Kohli
Virat Kohli

इसके बाद इन रनों के जवाब में पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाज बाबर आजम (68*) और मोहम्मद रिजवान (78*) की पारियों के चलते हुए 10 विकेट से आसान जीत मिली थी। इसके अलावा तब यह टूर्नामेंट के इतिहास में पाकिस्तान की भारतीय टीम के खिलाफ पहली जीत भी थी।

4. साल 2022 में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया :-

इसके बाद फिर साल 2022 के टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को 0 विकेट से हराया था। तब इन दोनों के बीच यह मैच एडिलेड ओवल में खेला गया था। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे।

Virat Kohli
Virat Kohli

उस समय भारत की तरफ से कोहली और हार्दिक पांड्या ने अर्धशतकीय पारियां खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने अपने बल्लेबाज जोस बटलर नाबाद 80 रन और उनके सलामी जोड़ीदार एलेक्स हेल्स नाबाद 86 रन की पारियों के चलते हुए 10 विकेट से आसानी से मैच जीत लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version