Tuesday, February 17

8 Bowlers Who Dismissed Virat Kohli The Most in IPL: आईपीएल में अब तक कुछ ही खिलाड़ी शुरूआती सीजन यानी 2008 से लेकर अब तक खेलते हुए नजर आ रहे हैं, जिनमें विराट कोहली का भी नाम शामिल है। कोहली आईपीएल के सबसे दिग्गज बल्लेबाजों में से एक हैं और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। कोहली का विकेट लेना हर एक युवा गेंदबाज का सपना होता है, तो वहीं कुछ बेहतरीन गेंदबाज ऐसे भी हैं, जिन्होंने उन्हें अपनी गेंदबाजी से काफी परेशान किया है।

यदि एमएस धोनी को आईपीएल में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की सूची देखें, तो उसमें से 2 गेंदबाज प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास भी ले चुके हैं। इस सूची में शामिल सभी गेंदबाज भारतीय हैं और पहले स्थान पर मौजूद गेंदबाज को आईपीएल में वह लोकप्रियता नहीं मिल सकी है, जिसके वह हक़दार हैं। आइए, जानते हैं उन टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में, जिन्होंने एमएस धोनी को आईपीएल में सबसे ज्यादा बार आउट किया है।

इन 8 गेंदबाजों ने एमएस धोनी को आईपीएल में सबसे ज्यादा बार आउट किया है | 8

8. सुनील नरेन (Sunil Narine)

Sunil Narine | Bowlers who dismissed Virat Kohli the most in IPL
Sunil Narine | Bowlers who dismissed Virat Kohli the most in IPL

सुनील नरेन आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ विदेशी गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने कोहली के खिलाफ आईपीएल में 16 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्हें 4 बार आउट किया है। इसके आलवा, कोहली ने उनके खिलाफ 118 गेंदों पर 107.62 की स्ट्राइक रेट से 127 रन बनाए हैं।

5. धवल कुलकर्णी (Dhawal Kulkarni) – 4 बार

Dhawal Kulkarni | Bowlers who dismissed Virat Kohli the most in IPL
Dhawal Kulkarni | Bowlers who dismissed Virat Kohli the most in IPL

धवल कुलकर्णी अब प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कोहली के खिलाफ 11 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्हें 4 बार आउट किया है। इसके अलावा, कोहली ने उनके खिलाफ 81 गेंदों पर 124.69 की स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाए हैं।

4. मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) – 5 बार

Mohammed Shami | Bowlers who dismissed Virat Kohli the most in IPL
Mohammed Shami | Bowlers who dismissed Virat Kohli the most in IPL

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईपीएल इतिहास में विराट कोहली को अब तक 5 बार आउट किया है। शमी ने कोहली के खिलाफ 12 पारियों में गेंदबाजी की है और 77 गेंदें फेंकी है। हालाँकि, आरसीबी के अनुभवी बल्लेबाज ने उनके खिलाफ 77 गेंदों पर 138.96 की स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाए हैं।

3. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) – 5 बार

Jasprit Bumrah | Bowlers who dismissed Virat Kohli the most in IPL
Jasprit Bumrah | Bowlers who dismissed Virat Kohli the most in IPL

अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल इतिहास में विराट कोहली को 16 पारियों में 5 बार आउट किया है। कोहली ने बुमराह के खिलाफ अब तक आईपीएल में 95 गेंदों का सामना किया है और 147.36 की स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए हैं, जिसमें 15 चौके और 5 छक्के शामिल हैं।

2. आशीष नेहरा (Ashish Nehra) – 6 बार

Ashish Nehra | Bowlers who dismissed Virat Kohli the most in IPL
Ashish Nehra | Bowlers who dismissed Virat Kohli the most in IPL

आशीष नेहरा ने अब प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और गुजरात टाइटटंस के हेड कोच बन चुके हैं। नेहरा ने आईपीएल में कोहली के खिलाफ 10 पारियों में 54 गेंदें फेंकते हुए उन्हें 6 बार आउट किया है। कोहली ने नेहरा के खिलाफ आईपीएल में 111.11 की स्ट्राइक रेट से 60 रन बनाए हैं।

1. संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) – 7 बार

Sandeep Sharma | Bowlers who dismissed Virat Kohli the most in IPL
Sandeep Sharma | Bowlers who dismissed Virat Kohli the most in IPL

आईपीएल इतिहास में विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड संदीप शर्मा ने नाम दर्ज है। उन्होंने 16 पारियों में 74 गेंदें फेंकते हुए कोहली को 7 बार आउट किया है। हालाँकि, विराट ने उनके खिलाफ 140.54 की स्ट्राइक रेट से 104 रन भी बनाए हैं। शर्मा का आईपीएल में हर सीजन प्रदर्शन काफी अच्छा रहता है, लेकिन उन्हें उतनी लोकप्रियता नहीं मिल सकी है, जिसके वह हक़दार हैं।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version