T20 International: क्रिकेट ते सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला गया टी-20 मैच हमेशा रोमांच और तनाव से भरा रहता है। इन मैचों में जहां एक ओर बल्लेबाजों की पारियां चर्चा में रहती हैं तो वहीं, गेंदबाज भी कई बार मैच का पासा पलट देते हैं। वहीं इन मैचों में कुछ गेंदबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी टीम को घुटनों पर ला दिया था। आइए ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच टी-20 में हुए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. मोहम्मद आसिफ :-
इस सूची में पहले पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ का नाम आता है। साल 2007 के पहले टी-20 विश्व कप में उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ काफी घातक गेंदबाजी की थी। तब इस पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 4 भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया था।

वहीं इस मैच में उनकी गेंदबाजी इकॉनमी रेट 4.50 की रही थी। इसके बाद उनकी इस शानदार गेंदबाजी के चलते हुए भारतीय टीम 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन ही बना पाई थी। वहीं उस समय यह मैच टाई पर समाप्त हुआ था। लेकिन इस मैच को बॉलआउट में भारतीय टीम ने जीत लिया था।
2. भुवनेश्वर कुमार :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम आता है। साल 2022 के एशिया कप में उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 4 ओवर में तब केवल 26 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। वहीं उस मैच में उनकी गेंदबाजी इकॉनमी 6.50 की रही थी।

इसके चलते हुए पाकिस्तान की टीम तब केवल 147 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम ने अपने 5 विकेट के नुकसान पर ही 19.4 ओवर में उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इस मैच में उन्होंने बाबर आजम, शादाब खान, आसिफ अली और नसीम शाह को आउट किया था।
3. उमर गुल :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल का नाम आता है। साल 2012 में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। लेकिन तब इस मैच में उनकी गेंदबाजी का भारतीय बल्लेबाजों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा था।

क्यूंकि इस मैच में भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे। वहीं इस मैच में उमर गुल ने गौतम गंभीर, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी को आउट किया था। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम उस मैच को 11 रनों से हार भी गई थी।
4. हार्दिक पांड्या :-
इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम आता है। साल 2016 के एशिया कप में उन्होंने 3.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए केवल 8 रन देकर 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को आउट करके पवेलियन की राह दिखाई थी।

इस मैच में उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक, मोहम्मद शमी और मोहम्मद आमिर को आउट किया था। वहीं इस मैच में पाकिस्तान की टीम केवल 83 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 15.3 ओवर में ही अपने 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हैसल कर लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







