International Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों को LBW आउट करना हमेशा उन गेंदबाजों की दक्षता और शानदार रणनीति को दर्शाता है। क्यूंकि किसी भी बल्लेबाज को LBW आउट करने वाले गेंदबाज अपनी लाइन और लेंथ के साथ बल्लेबाजों पर दबाव डालते हैं। इसके अलावा कब गेंद आकर उनके पैड पर लग जाती है यह बल्लेबाज की भी समझ में नहीं आता है। वहीं गेंदबाज के इसी कौशल ने कई बार मैचों के रुख को भी पलटा है। आइए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार LBW आउट करने वाले गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. मुथैया मुरलीधरन :-
इस सूची में पहले स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का नाम आता है। साल 1992 में उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2011 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस बीच उन्होंने कुल 216 बार बल्लेबाजों को LBW आउट किया था। इसके अलावा उन्होंने 495 मुकाबलों में खेलते हुए कुल 1,347 विकेट लिए थे। वहीं इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत भी 22.86 की रही थी। जबकि उस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9/51 का रहा था। इसके अलावा उन्होंने 77 बार 5 विकेट हॉल भी लिया था।
2. वसीम अकरम :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम का नाम आता है। साल 1984 में उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2003 में खेलते दिखाई दिए थे।

इस दौरान उन्होंने कुल 460 मुकाबलों में खेलते हुए 211 बार बल्लेबाजों को LBW आउट किया था। इस बीच उनकी गेंदबाजी औसत भी 23.57 की रही थी। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में कुल 916 विकेट लिए थे। इस पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने अपने करियर में 31 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/119 का रहा था।
3. अनिल कुंबले :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का नाम आता है। साल 1990 में उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2008 में खेलते दिखाई दिए थे।

इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे क्रिकेट करियर में 210 बार बल्लेबाजों को LBW आउट किया था। इस बीच उन्होंने 403 मुकाबलों में खेलते हुए 956 विकेट भी लिए थे। इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत भी 30.09 की रही थी। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10/74 का रहा था।
4. शेन वॉर्न :-
इस सूची में चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व महान गेंदबाज शेन वॉर्न का नाम आता है। साल 1992 में उन्होंने अपना अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2007 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस दिग्गज खिलाड़ी ने 339 मुकाबलों में खेलते हुए 186 बार बल्लेबाजों को LBW आउट किया था। जबकि इस दौरान उन्होंने 25.51 की शानदार गेंदबाजी औसत से 1,001 विकेट लिए थे। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 38 बार 5 विकेट हॉल भी लिए थे। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/71 का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







