Saturday, February 21

Brendon Mccullum: इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कीवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम (Brendon Mccullum) को तीनों फॉर्मेट में अपनी टीम का कोच नियुक्त कर दिया है। क्यूंकि ब्रेंडन मैकुलम को बैजबॉल स्टाइल के क्रिकेट के लिए जाना जाता है। क्यूंकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ही इंग्लैंड के वाइट बॉल के कोच मैथ्यू मॉट का कार्यकाल समाप्त हो गया था।

Brendon McCullum
image source : X

इसके बाद ही अब उनकी जगह न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम (Brendon Mccullum) को ही वाइट बॉल या कहें कि सीमित ओवर की क्रिकेट में इंग्लैंड की टीम का कोच बना दिया गया है। इससे पहले ही वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच भी हैं। तभी तो अब वह 1 जनवरी 2025 से इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम में भी ‘बैजबॉल’ का रंग चढ़ाएंगे।

Brendon McCullum
image source : X

इस कीवी बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम (Brendon Mccullum) ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम की मानसिकता ही बदल कर रख दी है। क्यूंकि अब इस देश की टीम टेस्ट मैचों में भी किसी वनडे मैच की तरह खेलते हुए दिखाई देते हैं। तभी तो अब जबसे उनको तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड की टीम का कोच नियुक्त किया गया है तो तभी से ही वह नई भूमिका में आने की खबर से काफी खुश हैं।

Brendon McCullum
image source : X

अब ब्रेंडन मैकुलम नए कॉन्ट्रैक्ट अनुसार साल 2027 के अंत तक इंग्लैंड टीम के कोच बने रहेंगे। तभी तो मैकुलम ने नए कोच के तौर पर नियुक्ति को लेकर कहा है कि, ” मैं इस नए चैलेंज को स्वीकार करने को पूरी तरह से तैयार हूं। अब मैं कप्तान जोस बटलर के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम की नींव मजबूत करने के प्रति अभी से फैसले लिए जाने लगे हैं।”

Brendon Mccullum अभी कौन है इंग्लैंड की टीम का अंतरिम कोच :-

Brendon McCullum
image source : X

न्यूजीलैंड के पूर्व कीवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम (Brendon Mccullum) 1 जनवरी 2025 से इस नई भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा मुख्य कोच मैथ्यू मॉट के जाने के बाद मार्कस ट्रेसकोथिक इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के अंतरिम कोच बने हुए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज और फिर नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज के समय भी मार्कस ही कोच बने रहेंगे।

Brendon Mccullum भारत के खिलाफ सीरीज से संभालेंगे पद :-

Brendon McCullum
image source : X

इस बार वनडे और टी20 टीम के कोच के तौर पर ब्रेंडन मैकुलम (Brendon Mccullum) अपने कार्यकाल की शुरुआत जनवरी 2025 में भारत के खिलाफ सीरीज से करेंगे। तभी तो अब तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड की टीम का मुख्य कोच बनने के बाद ब्रेंडन मैकुलम के कंधों पर टी20 वर्ल्ड कप 2026, वनडे वर्ल्ड कप 2027, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 में भी इंग्लैंड की टीम से अच्छा प्रदर्शन निकलवाने का जिम्मा रहेगा।

ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं भारत के नए सिलेक्टर अजय रात्रा, जिन्होंने साल 2002 में किया था भारत के लिए डेब्यू

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version