Saturday, March 21

Champions Trophy 2025 Schedule Draft

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाने वाला है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस आईसीसी इवेंट के लिए शेड्यूल का ड्राफ्ट तैयार करके दे दिया है, जिस पर जल्द ही आईसीसी की मुहर लग सकती है।

पीसीबी द्वारा बनाए गए शेड्यूल के अनुसार, भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। उनके ग्रुप में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश जैसी टीमें भी होंगी। इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान को ग्रुप बी में रखा गया है।

Champions Trophy 2025 Schedule Draft
Champions Trophy 2025 Schedule Draft

कब शुरू होगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट?

समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, पीसीबी के शेड्यूल ड्राफ्ट के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी और फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा, जबकि 10 मार्च को फाइनल के लिए रिजर्व डे के रूप में रखा गया है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कब होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर?

Champions Trophy 2025 Schedule Draft
Champions Trophy 2025 Schedule Draft

पीसीबी के शेड्यूल ड्राफ्ट के अनुसार, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान की टक्कर 1 मार्च को लाहौर में होगी। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मकसूद नकवी ने आगामी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए आईसीसी को 15 मैचों का शेड्यूल सबमिट कर दिया है। इसके अनुसार 7 मैच लाहौर में, 5 मैच रावलपिंडी में और 3 मैच करांची में खेले जाएंगे।

बता दें कि, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला और एक सेमीफाइनल मुकाबला कराची में खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रावलपिंडी में और फाइनल मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा। इसके अलावा, भारत के सभी मैच लाहौर में खेले जाएंगे और यदि भारतीय टीम सेमीफाइनल में क्वालीफाई करती है तो वह मैच भी लाहौर में ही खेला जाएगा। पीसीबी ने सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया है। हालांकि, अभी इस पर आईसीसी और बीसीसीआई का फैसला आना बाकी है।

Champions Trophy 2025 Schedule Draft
Champions Trophy 2025 Schedule Draft

बता दें कि, हाल ही में आईसीसी इवेंट हेड क्रिस टेटली ने पीसीबी अध्यक्ष मक़सूद नक़वी से मुलाकात की। इसके बाद, आईसीसी की सुरक्षा टीम ने करांची, रावलपिंडी और लाहौर के मैदानों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। हालांकि, अभी तक बीसीसीआई की तरफ से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान का दौरा करने को लेकर पुष्टि नहीं हो सकी है।

Champions Trophy 2025 Schedule Draft

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version